Mumbai News: मरीन ड्राइव के गर्ल्स हॉस्टल में दुपट्टे में लिपटी मिली छात्रा की लाश

मरीन ड्राइव एक महिला छात्रावास में रह रही छात्रा का शव मिला है. पुलिस को आशंका है कहा कि छात्रा के साथ दुष्कर्म हुआ जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली.

Published date india.com Updated: June 7, 2023 9:22 AM IST
Mumbai News

Mumbai News: मुंबई के मरीन ड्राइव स्थित एक महिला छात्रावास में 18 वर्षीय लड़की की हत्या के मामले में फरार संदिग्ध ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने बुधवार को दी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित युवती बांद्रा में एक सरकारी पॉलिटेक्निक की छात्रा थी, वह मरीन ड्राइव स्थित महिला छात्रावास में रह रही थी. अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम पांच बजे के आसपास पुलिस को पीड़ित से जुड़ी एक सूचना मिली थी. इस संबंध में वह छात्रावास पहुंचे जहां लड़की के कमरे में बाहर से ताला लगा हुआ था, पुलिस टीम ने जब ताला तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो छात्रा को मृत पाया, छात्रा के गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था.

मुंबई पुलिस ने आगे बताया कि मरीन ड्राइव स्थित महिला छात्रावास में 18 वर्षीय युवती की कथित हत्या के मामले में फरार चल रहे संदिग्ध आरोपी ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली. पुलिस को उसका शव चर्नी रोड रेलवे ट्रैक के पास मिला और आरोपी का नाम प्रकाश कनौजिया बताया है. पुलिस ने बताया है कि प्रकाश हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था. मुंबई के मरीन ड्राइव थाने ने रेप और मर्डर का केस दर्ज किया है.

(इनपुट- ANI)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Maharashtra की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.