गेटवे ऑफ इंडिया पर पर्यटकों के लिए नो एंट्री, अगले आदेश तक किया बंद, जानें वजह-

रविवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति गिरने के विरोध में हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक आंदोलन होगा. ये आंदोलन महाविकास अघाड़ी द्वारा किया जा रहा है.

Published date india.com Published: September 1, 2024 10:07 AM IST
गेटवे ऑफ इंडिया पर पर्यटकों के लिए नो एंट्री, अगले आदेश तक किया बंद, जानें वजह-

Gateway Of India : गेटवे ऑफ इंडिया को रविवार (1 सितंबर) को महाविकास अघाड़ी के आंदोलन के चलते लिए बंद कर दिया गया है. मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के विरोध में आंदोलन मुंबई के हुतात्मा चौक से गेटवे ऑफ इंडिया तक ‘जूते मारो’ आंदोलन किया जाएगा. इसके चलते पर्यटकों के लिए सुबह 10 बजे से अगले आदेश तक गेटवे ऑफ इंडिया को बंद कर दिया गया है.

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने के बाद से ही महाराष्ट्र की सियासत तेज हो गई है. इसके तहत ही विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाड़ी (MVA) ने शनिवार (1 सितंबर) को आंदोलन का ऐलान किया था. इस आंदोलन को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल को तैनात किया गया है. इस आंदोलन के चलते मुंबई पहुंचे कई पर्यटकों को मायूस होकर वापस लौटना होगा क्योंकि वो अगले कुछ दिनों तक गेटवे ऑफ इंडिया को बिना देखे वापस लौटेंगे.

आंदोलन के लिए पुलिस ने नहीं दी अनुमति

जानकारी के मुताबिक महाविकास अघाड़ी के द्वारा किए जाने वाले  ‘जूते मारो’ आंदोलन को पुलिस की मंजूरी नहीं मिली है. इसके बावजूद भी महाविकास अघाड़ी के नेता अनुमति के बिना ही योजना के मुताबिक  हुतात्मा चौक और गेटवे ऑफ इंडिया छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने को लेकर आंदोलन करेंगे.  इस आंदोलन को लेकर शनिवार को शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात करने पहुंचे थे. इस दौरान अरविंद सावंत से कहा गया है कि पुलिस अधिकारी द्वारा इसको लेकर निर्णय लिया जाएगा. ऐसे में अब तक इन्हें महज हुतात्मा चौक पर जाने की अनुमति दी गई थी लेकिन आंदोलन करने की इजाजत नहीं दी गई थी.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.