
Gargi Santosh
गार्गी संतोष, जी मीडिया के India.com में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, हेल्थ, टेक्नोलॉजी, और ... और पढ़ें
Mumbai Rain Alert: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और उसके पड़ोसी जिलों में बुधवार को भारी बारिश हुई. दोपहर से ही हो रही इस बारिश के कारण दो फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया. भारी बारिश होने से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया, जिससे सड़क यातायात की रफ्तर धीमी हो गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ कर दिया है. आईएमडी की माने तो, यहां पर बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बहुत तेज बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने बुधवार शाम नवीनतम जारी चेतावनी में मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में ‘अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बहुत भारी वर्षा तथा गरज के साथ बूंदें पड़ने की संभावना’ जारी की. आईएमडी ने पालघर और सिंधुदुर्ग के तटीय जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है. जिसमें ‘भारी से अत्यधिक भारी वर्षा और गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली चमकने तथा अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाएं चलने की संभावना है.’
ये भी पढ़ें: Gen Z हो रहे ‘वर्क प्रेशर’ का सबसे बड़ा शिकार! जानिए कैसे बन रहा ये मौत का कारण
भारी बारिश के ‘रेड अलर्ट’ के बीच बृहस्पतिवार (26 सितंबर) को स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे. स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर ने मुंबई में भारी बारिश के कारण अवकाश घोषित कर दिया है. बीएमसी ने कहा, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीएमसी के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सभी स्कूल और कॉलेज बृहस्पतिवार को बंद रहेंगे.
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने नागरिकों से बहुत अधिक आवश्यक होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलने की अपील की है. उसने कहा, यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की जानकारी लें और उसके अनुसार ही योजना बनाएं.
मुंबई में बुधवार दोपहर से हो रही भारी बारिश की वजह से शहर और उसके आसपास के इलाके जलमग्न हो गए. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण जलभराव और खराब दृश्यता से सड़क यातायात धीमा हो गया. मुंबई की जीवन रेखा मानी जाने वाली उपनगरीय रेल सेवाएं भी बारिश के कारण देरी से चल रही हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.