Minor Girl Committed Suicide By Using Shoe Laces In School Washroom At Mumbai
यहां स्कूल के वॉशरूम मिला छात्रा का शव, गले में लिपटा हुआ था जूते का फीता; मचा हड़कंप
Mumbai News: आत्महत्या के इस मामले में पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाना मुश्किल हो गया है.
minor girl committed suicide in mumbai school (photo by AI)
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के एक नामी स्कूल में 16 साल की छात्रा ने जूते के लेस से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. छात्रा ने सुबह क्लास अटेंड करने के बाद दोपहर के समय स्कूल के बाथरूम में जाकर यह कदम उठाया. यह घटना बेहद चौंकाने वाली है, इसने स्कूल के साथ पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. हालांकि, पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाना मुश्किल हो गया है.
बेटी की आत्महत्या पर माता-पिता ने क्या कहा?
पुलिस ने मामले को फिलहाल एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट के तौर पर दर्ज किया है और जांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि छात्रा ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया? वहीं, छात्रा के माता-पिता ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है.
आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं होने से यह सवाल उठ रहा है, कि क्या छात्रा किसी मानसिक तनाव, पढ़ाई के दबाव, या अन्य किसी समस्या का सामना कर रही थी.
स्कूल प्रशासन का भी बयान सामने आया…
घटना को लेकर स्कूल प्रशासन की तरफ से भी बयान सामने आया है. स्कूल की बयान जारी करते हुए कहा गया कि उन्हें इस घटना पर दुख है. कॉलेज ने पीड़ित परिवार को पूरे मामले में प्राइवेसी देने की अपील की गई है. फिलहाल, मुंबई पुलिस इस मामले में ADR दाखिल करते हुए मामले की जांच कर रही है.
हाल ही में बांदा में 12वीं की छात्रा ने की थी आत्महत्या
बता दें कि आत्महत्या की यह घटना पहली नहीं है. हाल के दिनों में स्कूली बच्चों के आत्महत्या के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. बांदा की एक घटना में, 12वीं की छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल के एक शिक्षक द्वारा फीस को लेकर परेशान किए जाने और परीक्षा न देने के कारण छात्रा ने यह कदम उठाया.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.