बाबा सिद्दीकी की हत्या का तीसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मर्डर केस में अब 6 आरोपियों के नाम आए सामने

Baba Siddique Murder Case: मुंबई क्राइम ब्रांच में बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मर्डर केस में तीन और आरोपी शामिल हैं, जो अभी फरार हैं.

Published date india.com Published: October 13, 2024 11:50 PM IST
बाबा सिद्दीकी की हत्या का तीसरा आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मर्डर केस में अब 6 आरोपियों के नाम आए सामने

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने तीसरी गिरफ्तारी की है. मुंबई क्राइम ब्रांच ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा नेता की हत्या की जिम्मेदारी लेने का पोस्ट करने वाले शुभम सोनकर के भाई प्रवीण को अरेस्ट किया है. पुलिस ने 28 वर्षीय प्रवीण को पुणे से गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि प्रवीण ने अपने भाई के साथ मिलकर इस हत्याकांड में तीन कथित शूटरों में से दो की मदद की थी.

जानें कौन हैं आरोपी प्रवीण? केस से क्या है कनेक्शन

पुलिस ने बताया कि वे प्रवीण के भाई शुभम लोणकर की तलाश कर रहे हैं. बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अपराध शाखा के अधिकारी के अनुसार, प्रवीण और शुभम ने दो कथित शूटर की मदद की थी. जिनमें से एक उत्तर प्रदेश का निवासी है, और दूसरे का नाम शिव कुमार गौतम है. फिलहाल, गौतम फरार चल रहा है. वहीं, पुलिस ने उत्तर प्रदेश के निवासी और एक अन्य कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान गुरमेल बलजीत सिंह (23) के रूप में हुई है.

मर्डर केस में अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस शुभम लोणकर की तलाश में पुणे गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला. इसके बाद, पुलिस ने उसके भाई प्रवीण को अपराध में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि इस मर्डर केस में अब छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं. पुलिस अब तक तीन (धर्मराज कश्यप, गुरमेल सिंह, प्रवीण लोनकर) को गिरफ्तार कर चुकी है. वहीं, बाकी के बचे तीन (जासिन अख्तर, शिवा प्रसाद गौतम, शिबू लोनकर) फरार हैं.

कोर्ट ने दो आरोपियों को 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

इससे पहले रविवार दोपहर क्राइम ब्रांच ने गुरमेल सिंह (23) और धर्मराज राजेश कश्यप (19) को कोर्ट में पेश किया था. पुलिस ने आरोपियों की 14 दिन की रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया. कोर्ट ने आरोपी गुरमेल को 14 दिन की हिरासत में भेज दिया. जबकि, आरोपी धर्मराज कश्यप को ऑसिफिकेशन टेस्ट के बाद फिर से पेश करने को कहा है.

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

मालूम हो कि NCP (अजित गुट) के नेता बाबा सिद्दीकी को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी. घटना के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.