Saif Ali Khan Attacker Mohd Shariful Islam Have Bangladeshi Connection Mumbai Police Found Documents
Saif Ali Khan Attacked Case Update: सैफ पर हमला करने वाला निकला बांग्लादेशी, पुलिस को आरोपी के खिलाफ मिले सबूत
Saif Ali Khan Attacked Case Update: मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को आरोपी का बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है. दस्तावेज में दी गई जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम शरीफुल इस्लाम है.
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमला करने वाला शख्स बांग्लादेशी है, ये कंफर्म हो गया है. दरअसल, मुंबई पुलिस को हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद के बांग्लादेशी होने के सबूत मिले हैं. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को आरोपी का बांग्लादेशी आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला है, जिसमें दी गई जानकारी के मुताबिक उसका नाम शरीफुल इस्लाम है.
नाम शरीफुल इस्लाम और उम्र 31 साल…
आपको बता दें कि मुंबई पुलिस ने पहले ही सैफ अली खान (Saif Ali Khan Attacked Case) पर हमला करने वाले आरोपी के बांग्लादेशी होने का शक जताया था. अधिकारियों ने उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद बताया गया था. पुलिस को अब जो दस्तावेज मिले हैं, उसमें आरोपी का नाम शरीफुल इस्लाम है और उम्र 31 साल है. वहीं, उसके पिता का नाम मोहम्मद रुहुल अमीन है.
भारत में एंट्री करते ही बदल लिया था नाम
मुंबई पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया था कि वो बांग्लादेशी है और अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद उसने अपना नाम बदल लिया. वह वर्तमान में विजय दास नाम का उपयोग कर रहा था. वह 5-6 महीने पहले मुंबई आया था. हालांकि, वह एक्टर के घर पर चोरी करने के इरादे से पहुंचा था.
मामले में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ
आपको बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने के आरोप में उसे 19 जनवरी को तड़के ठाणे से गिरफ्तार किया गया. पुलिस मामले में अब तक 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है. आरोपी को पकड़ने के लिए 35 टीमें गठित की गई थीं.
दो दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुए एक्टर
16 जनवरी को देर रात घर में घुसे हमलावर ने चाकू से हमला कर अभिनेता सैफ अली खान को घायल कर दिया था. इसके बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनकी सर्जरी की गई. अभिनेता और करीना कपूर के पति सैफ अली खान अस्पताल से मंगलवार को डिस्चार्ज हो चुके हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.