Salman Khan Firing Case: पुलिस लॉकअप में 'आत्महत्या' की कोशिश के बाद आरोपी अनुज थापन की मौत, हमलावरों को सप्लाई करता था हथियार

सलमान खान के घर हुई फायरिंग मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए आरोपियों में से एक अनुज थापन ने आत्यहत्या कर ली.

Written by: Gargi Santosh
Updated: May 1, 2024, 3:51 PM IST

Salman Khan House Firing Case: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी अनुज थापन की मौत हो गई है. मुंबई पुलिस ने बताया- कि अनुज ने हिरासत के दौरान आत्महत्या करने की कोशिश की, जिसके बाद उसे अस्पताल में ले जाया गया. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया. बता दें कि मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने अनुज थापन को गोलीबारी करने वाले आरोपियों को हथियार सप्लाई कराने के आरोप में गिरफ्तार किया था. जिंदगी भर जेल में रहने के डर से अनुज ने खुदकुशी कर ली.

बिश्नोई गैंग के लिए काम करता था आरोपी अनुज

जानकारी के अनुसार, हफ्तेभर पहले ही मुंबई पुलिस ने केस में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया था. इनमें सोनू सुभाष चंद्र (37 वर्षीय) और अनुज थापन (32) शामिल था. अनुज का संपर्क लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था, वो ट्रक हेल्पर के तौर पर गैंग के लिए काम करता था. मुंबई क्राइम ब्रांच ने सूरत की तापी नदी से एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस बरामद किए थे. ये वही हथियार थे, जिसका इस्तेमाल सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के लिए किया गया. पुलिस के मुताबिक, इन हथियारों की सप्लाई अनुज और सुभाष ने की थी.

8 मई तक हिरासत में रहने का था आदेश

अनुज और सुभाष से पहले बिश्नोई गैंग के दो शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया गया था. वह तभी से क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में हैं, पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों पर मकोका एक्ट लगा दिया था. मामले में सलमान खान के सिक्योरिटी गार्ड के बयान के आधार पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 307 (जान से मारने की कोशिश) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया…लेकिन बाद में एफआईआर में तीन नई धाराएं जोड़ दी गईं, जिनमें आईपीसी की धारा 506(2) (धमकी देना), 115 (उकसाना) और 201 (सबूत नष्ट करना) शामिल है. हालांकि अब पुलिस ने मकोका एक्ट भी लगा दिया है, जिससे ये केस बहुत मजबूत हो चुका है.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.