अब तक केवल शादी के समय ही लड़के और लड़की के गुणों की बात की जाती थी किंतु अब प्यार में ही आप एक—दूसरे में कुछ क्वालिटी चाहते हैं। केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि अब पुरूष भी अपनी गर्लफ्रेंड में ऐसे गुण देखना चाहता है जिससे दूसरों के सामने वह खुद पर घमंड कर सके कि उनके पास ऐसी गर्लफ्रेंड है। यदि आप भी अपने बॉयफ्रेंड के लिए परफेक्ट बनना चाहती हैं तो आपको इन गुणों की जानकारी होनी चाहिए। आइए जानते हैं ऐसे 7 गुण जो हर पुरूष अपनी गर्लफ्रेंड में देखना चाहता है।
1. वह खुद पर डिपेंड हो
पुरूष चाहते हैं कि उनके गर्लफ्रेंड खुद पर डिपेंड हो। यह एक बेहद साधारण सी क्वालिटी है। आज एक स्वतंत्र विचारों वाली सेल्फ डिपेंड महिला जल्द ही पुरूषों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
2. इरीटेटिंग न हो
पुरूष ऐसी महिलाओं से बचते हैं जिनका व्हवहार इरीटेटिंग होता है जो बेवजह की बातों से परेशान करती हैं। कोई भी पुरूष ऐसी गर्लफ्रेंड नहीं चाहता जो कि बिना वजह सिर खाए और बात—बात पर चिढ़ जाए। न ही ऐसी महिला जो हर बात पर नखरे दिखाती हो। इसे भी पढ़ें:
3. फ्रेडली हो
यदि कोई पुरूष अपनी गर्लफ्रेंड को अपने दोस्तों से मिलवाता है तो वह यही चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड उसके दोस्तों से घुले—मिले। ऐसे में लड़के अपनी गर्लफ्रेंड और दोस्तों के बीच काफी सहज महसूस करते हैं। वैसे भी प्यार में दोस्ती का होना रिश्ते को और गहरा बनाता है।
4. हर पुरूष चाहता है स्पेस
आपकी गर्लफ्रेंड बेशक आपकी दोस्त ही क्यों न हो फिर भी आप अपनी जिंदगी में थोड़ा स्पेस जरूर चाहते हैं। पुरूषों को बात—बात पर टोकने वाली महिलाएं बिल्कुल पसंद नहीं। वह अपनी जिंदगी में कुछ स्पेस की उम्मीद हमेशा रखते हैं तो ऐसे में आप ध्यान रखें कि कहीं आप अपने बॉयफ्रेंड को बात—बात पर टोकती तो नहीं।
5. खूबसूरत हो
खूबसूरती तो हर किसी को आकर्षित करती है और हर पुरूष चाहता है कि उसकी गर्लफ्रेंड खूबसूरत हो। ताकि उसके दोस्त उसकी गर्लफ्रेंड की तारीफ करें तो उसे खुशी और फक्र हो।
6. बोल्ड हो
बोल्ड महिलाओं की तरफ पुरूष बेहद ही जल्दी आकर्षित होते हैं। वह चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड डरी—डरी न हो बल्कि बोल्ड हो ताकि उसकी बोल्ड व्यवहार से पुरूष को सफल होने में प्रोत्साहित करे।
7. खूबसूरत के साथ होशियार भी हो
खूबसूरती तो देखने में अच्छी लगती है किंतु इसके साथ ही यदि गर्लफ्रेंड समझदार और होशियार भी हो तो खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं। पुरूष ऐसी महिलाओं को पसंद करते हैं जो सुंदर होने के साथ ही होशियार भी हो।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.