Video Of Uttarkashi Cloudburst Ganga River Danger Level Itbp Rescue Operation
Video: रेस्क्यू के दौरान दिखा उत्तरकाशी में तबाही का मंजर, अभी भी कई लोग लापता
Uttarakhand cloudburst: उत्तराखंड में बादल फटने के बाद की तबाही का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान बाढ़ में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं.
उत्तराखंड के धराली और सुखी टॉप इलाकों में राहत और बचाव का काम अभी भी जारी है. उत्तरकाशी जिले में बादल फटने की घटना को 24 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है. भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने बुधवार को एक वीडियो शेयर किया है जिसमें जवान उत्तरकाशी में लगातार तेज बारिश के बाद भी अचानक आई बाढ़ के पीड़ितों की तलाश में लगे हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में विनाश का स्तर देखने को मिल रहा है.
उत्तराखंड में तबाही के बाद बचाव अभियान जारी
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मंगलवार को बादल फटने के बाद अचानक आई भीषण बाढ़ ने धराली गांव के एक बड़े हिस्से को तबाह कर दिया. अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 130 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है. जबकि 100 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं. एक दिन बीत जाने के बाद भी इस इलाके में लगातार बारिश हो रही है, जिससे एनएच-34 (उत्तरकाशी-गंगोत्री मार्ग) पर कई जगहों की सड़कें टूट गई हैं.
Swift & coordinated response by #ITBP and other agencies in Dharali flash floods: 37 villagers (22 men, 11 women & 4 children) rescued and safely evacuated to ITBP BOP Kopang, where immediate first aid was provided. #Himveers#RescueOperationpic.twitter.com/Pkt7lvGaVA
बादल फटने की घटना के एक दिन बाद भी लगातार बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया. इसके साथ ही उत्तराखंड के लगभग 11 जिलों में हो रही बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है.
सिंचाई विभाग के अधिकारी विकास त्यागी ने एएनआई को बताया कि मंगलवार को इसका स्तर 293 के आसपास था, जो यहां चेतावनी स्तर है, और बुधवार को यह खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है. हालांकि, यह अभी खतरे के निशान तक नहीं पहुंचा है लेकिन जिस तरह से बारिश हो रही है, उससे आज यह खतरे के निशान के करीब ही रहेगा.
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिया जायजा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बादल फटने और अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राज्य इमरजेंसी कंट्रोल रूम में आपदा प्रबंधन मीटिंग की. इससे पहले उन्होंने उत्तरकाशी के जोशियाड़ा हेलीपैड पहुंचकर बाढ़ से प्रभावित इलाकों का दौरा भी किया. इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात कर उन्हें राहत और बचाव के कामों की जानकारी भी दी.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें News की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.