EnglishHindi

जब दोस्त से हो जाए प्यार तो कैसे करें इजहार

अगर आपको अपने दोस्त से प्यार हो गया है और इजहार करने में कशमकश है तो कुछ टिप्स का उपयोग कर इस कशमश से बाहर आ सकते हैं।

Written by: Renuuser Renuuser
Published: June 25, 2016, 11:32 AM IST
what happens when you fall in love with your friend

दोस्ती प्यार की पहली सीढ़ी होती है और ऐसे में अगर आपको अपने दोस्त से ही प्यार हो गया है। तो घबराएं नहीं बल्कि थोड़ा समय लें और उसे भी अपने प्यार का अहसास कराएं। हां अगर ऐसा करने में आपको घबराहट हो रही है तो हम आपको ऐसे टिप्स की जानकारी दे रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने दोस्त को अपनी भावनाएं जाहिर कर सकते हैं।

1. दोस्त को खास महसूस कराएं

what happens when you fall in love with your friend

दोस्ती में आपको अगर प्यार है और उसे यह बताने में आपको डर या घबराहट है तो तो सबसे पहले जरूरी है कि आप अपने दोस्त को महसूस कराएं कि आप उसके लिए दोस्ती से कहीं ज्यादा महसूस करते हैं। इसके लिए आप सबसे अच्छा तरीका है आप उसकी तारीफ करें जैसे उसके बालों के स्टाइल की, उसकी ड्रेस या उसकी आदतों की। जिससे उसे लगे कि आप उसके लिए दोस्त से कहीं ज्यादा है।

2. सब्र से काम करें

ध्यान रहे कि आप अगर अपने दोस्त से प्यार करने के लगे हैं तो यह बताने के लिए आपको जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है। आप थोड़ा समय लें उसे समझें और आपको समझने का उसे मौका दें। क्योंकि अगर एक दोस्त की तरह वो आपको अच्छे से समझ जाएगी तो रिश्ते को आगे बढ़ाना भी आसान होगा।

3. जानें वह आपके लिए क्या महसूस करती है

what happens when you fall in love with your friend

आपको अपने दोस्त से प्यार हो गया है तो यह पता करें कि वह आपके लिए क्या महसूस करती है और इसे आप उसकी बातों से पता कर सकते हैं। क्योंकि एक दोस्त और बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से बात करना अलग-अलग है। आप जिस तरह अपने दोस्त से बात करते हैं उस तरह अपने बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड से नहीं।

4. उसके साथ अधिक से अधिक समय बिताएं

अपने दोस्त को प्यार का अहसास कराना चाहते हैं तो उसके साथ अधिक से अधिक समय बिताएं। अधिक समय बिताने से आप दोनों को और भी बेहतर तरीके से जान पाएंगे।

5. दोस्ती को दिल से कबूल करें

जब आप किसी को दिल से प्यार करते हैं तो आपको इस बात का भी अहसास होना चाहिए कि वह आपको सिर्फ एक की तरह ही देखती है। ऐसे में आपको उसकी दोस्ती को दिल से कबूल करना चाहिए। क्योंकि अभी वह आपके लिए दोस्ती से ज्यादा महसूस नहीं करती लेकिन हो सकता है किसी दिन उसे भी आपसे प्यार हो जाए।

6. स्पर्श का उपयोग करें

what happens when you fall in love with your friend

स्पर्श से मतलब अपनी हद से बढ़ जाना बिल्कुल भी नहीं है। यहां स्पर्श का मतलब है कि आप हल्के—फुल्के स्पर्श से अपने दोस्त को अपनेपन का अहसास कराएं। इसके लिए कंधे पर हाथ रखना या उसका हाथ टच करना अच्छा तरीका है। इन छोटी—छोटी बातों से आप उसे ​अपनापन महसूस करा सकते हैं। जिसके बाद आपके लिए दोस्ती को प्यार में बदलना थोड़ा आसान हो जाएगा। इसे भी पढ़ें:

7. फ्लर्ट भी है अच्छा तरीका

आपको अपने दोस्त से प्यार हो गया है तो आप उसके साथ थोड़ा बहुत फ्लर्ट भी कर सकते हैं। क्योंकि फ्लर्ट करने से आप दोस्ती से कुछ बाहर आ जाएंगे और धीरे—धीरे उन्हें फ्लर्ट करा पाएंगे कि आप उनके लिए दोस्ती से ज्यादा महसूस करते हैं। फ्लर्ट करने से आप उनके पास तो आएंगे ही साथ ही उसे भी आपसे फ्लर्ट करने का मौका मिलेगा।

8. दिखाएं अपना रोमांटिक अंदाज

बेशक आप अपने दोस्त से कितने भी अच्छे दोस्त क्यों न हो और आपने कितनी भी निजी बातें क्यों न की हो फिर भी वह आपके रो​मांटिक अंदाज से बेखबर होगी। ऐसे में जरूरी है कि आप उसे अपना रोमांटिक पहलू दिखाएं ताकि उसे पता चल जाए कि आप एक अच्छे और रोमांटिक बॉयफ्रेंड हो सकते हैं।

9. दे नए-नए सरप्राइज

what happens when you fall in love with your friend

दोस्त को अपने प्यार का अहसास कराना है तो इसके लिए जरूरी है कि आप उसके कुछ सरप्राइज प्लान करें। जिससे उसका मूड अच्छा रहे। आप उसके लिए उसकी पसंदीदा चॉकलेट या कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। ध्यान रहे उसे ऐसा कुछ न दे ​जो उसे पसंद ही न हो। आप दोस्त हैं तो आपको उसकी पसंद का भी पता होना जरूरी है।

10. उसे अपनी याद दिलाए

कई बार ऐसा होता है कि लोगों को अपनी भावनाओं के बारे में खुद ही पता नहीं चल पाता। आपको अपने दोस्त से प्यार हो गया है पर हो सकता है कि वह भी आपके लिए ऐसा ही महसूस करती हो लेकिन उसे इस बात का अहसास न हो। तो इसके लिए जरूरी है कि आप उसे ​अपनी याद दिलाएं। यानि बीच—बीच में व्यस्त हो जाएं और उससे दूरी बना लें। अगर उसे आपकी याद आए और वह आपसे मिलने को कहे तो समझ लीजिए कि वह भी आपके लिए दोस्त से कुछ ज्यादा महसूस करती है।

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें News की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.