बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर 4 जवानों की हत्या के मामले में सेना का जवान अरेस्ट, सामने आई वारदात की वजह

पंजाब के बठिंडा सैन्य स्टेशन में 12 अप्रैल को मिलिट्री स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग में चार जवान सोते हुए शहीद हो गए थे

Published date india.com Published: April 17, 2023 1:22 PM IST
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर 4 जवानों की हत्या के मामले में सेना का जवान अरेस्ट, सामने आई वारदात की वजह
फाइल फोटो

चंडीगढ़: पंजाब के बठिंडा सैन्य स्टेशन (Bathinda Military Station) में चार सैनिकों की हत्या के मामले में सेना के एक जवान (Army jawan) को गिरफ्तार किया गया है. पंजाब पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने गिरफ्तार जवान की पहचान देसाई मोहन के रूप में की है. घटना के पीछे का उद्देश्य निजी था. उसकी उन जवानों से दुश्मनी थी. गौरतलब है कि 12 अप्रैल को बठिंडा में एक सैन्य स्टेशन के भीतर चार जवानों की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने गिरफ्तार सैनिक की पहचान देसाई मोहन के रूप में की और कहा, “मंशा निजी थी.उनकी उनसे दुश्मनी थी. ” बठिंडा में 12 अप्रैल को मिलिट्री स्टेशन के भीतर हुई फायरिंग में चार जवान सोते हुए शहीद हो गए थे.

इस संबंध में बठिंडा छावनी पुलिस स्टेशन में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) और शस्त्र कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

यह देसाई मोहन ही थे, जिन्होंने कहा था कि उन्होंने दो अज्ञात लोगों को सफेद कुर्ता-पायजामा पहने देखा, उनके चेहरे और सिर कपड़े से ढके हुए थे, फायरिंग के बाद बैरक से बाहर आ रहे थे. उनमें से एक के पास इंसास राइफल थी और दूसरे के पास कुल्हाड़ी, जवान ने पुलिस प्राथमिकी में कहा था. बठिंडा मिलिट्री स्टेशन देश के सबसे बड़े आर्मी बेस में से एक है और इसमें फोर्स की बड़ी संख्या में ऑपरेशनल यूनिट्स हैं. (पीटीआई/ भाषा )

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.