Bathinda Military station Firing: इंसास राइफल मिली, सो रहे जवानों पर दो नकाबपोशों ने की थी फायरिंग, दो अज्ञात पर FIR दर्ज

बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में हुई फायरिंग पुलिस ने एफआईआर दर्ज की, दो नकाबपोश लोगों ने सो जवानों पर तब की थी, जब वे अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सो रहे थे. इसमें चार जवानों की मौत हो गई

Published date india.com Published: April 12, 2023 6:46 PM IST
Bathinda Military station Firing: इंसास राइफल मिली, सो रहे जवानों पर दो नकाबपोशों ने की थी फायरिंग, दो अज्ञात पर FIR दर्ज
बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में आज सुबह बुधवार को दो नकाबपोशों ने सो रहे जवानों पर फायरिंग की, जिसमें चार जवान शहीद हो गए.

Bathinda Military station Firing case: बठिंडा मिलिट्री स्टेशन (Bathinda Military station) में आज सुबह बुधवार को हुई फायरिंग (Firing)  की घटना में पुलिस ने अब एफआईआर दर्ज कर ली गई है. दो नकाबपोश लोगों ने जवानों पर आज सुबह तब कर दी थी, जब वे अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सो रहे थे. इसमें चार जवानों की मौत हो गई. जांच घटनास्थल से इंसास राइफल के 19 खाली खोखे मिले हैं. गायब हुई राइफल मिल गई है.

आर्मी ने कहा, सर्च टीम ने मैगजीन के साथ इंसास राइफल बरामद की है. सेना और पुलिस की संयुक्त टीमें अब और जानकारी हासिल करने के लिए हथियार का फोरेंसिक विश्लेषण करेंगी. हथियार में राउंड की शेष संख्या फोरेंसिक विश्लेषण के बाद ही उपलब्ध होगी.

एफआईआर के अनुसार, चार जवान – सागर, कमलेश, संतोष और योगेश अपनी ड्यूटी के बाद अपने कमरे में सो रहे थे, तभी सफेद कुर्ता पजामा पहने दो नकाबपोश लोगों ने उन पर राइफलों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया.

पंजाब पुलिस अपने सैन्य समकक्षों के साथ मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि अब तक मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कोई आतंकवादी घटना नहीं थी. 20 के आसपास के चार कर्मी सो रहे थे, जब सुबह करीब 4:30 बजे एक मेस के पीछे बैरक के पास गोलीबारी हुई. सेना ने कहा कि उसने त्वरित प्रतिक्रिया दलों को तैनात किया और इलाके को घेर लिया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

पता चला है कि सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने इस मामले पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जानकारी दी.

घटनास्थल से इंसास राइफल के 19 खाली खोखे मिले

पुलिस जांच का नेतृत्व कर रहे बठिंडा के पुलिस अधीक्षक (जासूस) अजय गांधी ने संवाददाताओं को बताया कि घटनास्थल से इंसास राइफल के 19 खाली खोखे मिले हैं. सेना के एक जवान के हवाले से गांधी ने कहा कि सादी वर्दी में दो लोगों ने गोलियां चलाईं.

ये जवान शहीद हुए

अजय गांधी ने कहा कि शहीद जवानों की पहचान सागर बन्ने (25), कमलेश आर (24), योगेश कुमार जे (24) और संतोष एम नागराल (25) के रूप में हुई है. सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है और सेना एक घेराव और तलाशी अभियान चला रही है और पूरे इलाके को साफ कर दिया गया है.

जांच सैन्य पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चल रही

यह पूछे जाने पर कि क्या इस घटना को लापता राइफल से जोड़ा जा सकता है, गांधी ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं कि कोई लिंक है या नहीं.” हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें अभी भी इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि किसने गोली चलाई और मामले की जांच की जा रही है. गांधी ने कहा, “हमारी जांच सैन्य पुलिस के साथ संयुक्त रूप से चल रही है.”

चार जवान तोपखाना इकाई के हैं

सेना के एक बयान में कहा, दक्षिण पश्चिमी कमान ने कहा, “यह पता चला है कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना में, एक तोपखाना इकाई के चार सेना जवानों ने घटना के दौरान गोली लगने से दम तोड़ दिया. कर्मियों को कोई अन्य चोट या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं मिली है.”  दो दिन पहले लापता हुए 28 राउंड के साथ एक इंसास राइफल के शामिल होने के संभावित मामले सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है. यह पूछे जाने पर कि क्या यह भाईचारे की घटना हो सकती है, गांधी ने कहा, “जांच जारी है.”

पुलिस ने कहा, यह आतंकवादी कृत्य नहीं है

बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने शाम को कहा, ‘अभी तक जो जानकारी हमें मिली है, उसके अनुसार यह स्पष्ट है कि यह आतंकवादी कृत्य नहीं है.’ इससे पहले दिन में खुराना ने घटना का जिक्र करते हुए कहा था, ‘यह एक आंतरिक मामला है, यह आपसी भाईचारे का मामला लगता है. गहन जांच चल रही है.”

मंगलवार शाम को पुलिस को राइफल गायब होने की शिकायत मिली थी

बठिंडा पुलिस स्टेशन कैंट स्टेशन हाउस ऑफिसर गुरदीप सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए, कहा कि इस घटना के सिलसिले में अब तक किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है. यह पूछे जाने पर कि गोली किसने चलाई, उन्होंने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है. उन्हें मंगलवार शाम को पुलिस को राइफल गायब होने की शिकायत मिली थी.

फायरिंग में आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की मौत हो गई

सेना ने कहा कि इलाके को सील किया गया  है और मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है. भारतीय सेना ने एक बयान में कहा, बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के दौरान एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई. कर्मियों को कोई अन्य चोट या संपत्ति के नुकसान-क्षति की सूचना नहीं है. इलाके को सील कर दिया गया है और मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है. दो दिन पहले गायब हुए 28 राउंड के साथ एक INSAS राइफल के शामिल होने के संभावित मामले सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है. (PTI-BHASHA)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.