Bhagwant Mann Ki Shadi Tasty Dishes With Kadhai Paneer Tandoori Kulche Indian And Italian Foods Guests See Menu Card
Bhagwant Mann Ki Shaadi: भगवंत मान की शादी में परोसे गए कड़ाही पनीर-तंदूरी कुल्चे...मीठे में क्या, देखें मेन्यू कार्ड
भगवंत मान आज डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ शादी रचाई. इस शादी में शामिल होने के लिए खास मेहमान भी पहुंचे. इस शादी में स्वादिष्ट भारतीय-इटालियन व्यंजन परोसे गए, जिसमें कड़ाही पनीर-तंदूरी कुल्चे के साथ क्या-क्या था खाने में, देखें मेन्यू कार्ड...
Bhagwant Mann Ki Shaadi: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज शादी आज संपन्न हो गई है. पूरे रीति-रिवाज से ये शादी चंडीगढ़ में सीएम आवास में संपन्न हुई. शादी में खास मेहमान ही शामिल हुए हैं. कोई भी भारतीय शादी बिना स्वादिष्ट व्यंजनों के पूरी नहीं होती और पंजाब के सीएम भागवत मान के शादी समारोह में भी मेहमानों के लिए खाने-पीने की पूरी व्यवस्था की गई थी. मेहमानों को आज मान और गुरप्रीत की शादी में भारतीय और इटैलियन दोनों तरह के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे गए हैं.
एएनआई द्वारा प्राप्त भोजन मेनू के अनुसार, मेहमानों को कड़ाही पनीर, तंदूरी कुलचे, दाल मखनी, नवरतन बिरयानी, मौसमी सब्ज़ियां, खुबानी भरवां कोफ्ता, लसग्ना सिसिलियानो और बुरानी रायता सहित सर्वश्रेष्ठ भारतीय और इतालवी व्यंजनों का स्वाद चखने को मिलेगा.
शादी में कोई भी भोजन बिना मिठाइयों के पूरा नहीं होता है और भागवत मान की शादी में मेहमानों के लिए फ्रेश फ्रूट ट्रिफ़ल, मूंग दाल हलवा, शाही टुकड़ा, अंगूरी रसमलाई और ड्राई फ्रूट रबड़ी जैसी कई तरह की मिठाइयाँ होंगी. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने वाले भी निराश नहीं होंगे क्योंकि विभिन्न प्रकार के सलाद भी उपलब्ध होंगे.
शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनका परिवार शामिल होगा. हालांकि समारोह में किसी मंत्री या अन्य बड़े नेताओं को आमंत्रित नहीं किया गया है. सूत्रों ने बताया कि भगवंत मान की मां की इच्छा थी कि वह शादी कर लें.
भगवंत मान ने आज चंडीगढ़ में अपने आवास पर एक निजी समारोह में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की. मान का अपनी पहली पत्नी से करीब छह साल पहले तलाक हो गया था.उनकी पूर्व पत्नी इंद्रप्रीत कौर और उनके बच्चे यूएसए में रह रहे हैं. उनकी बेटी सीरत कौर मान (21) और बेटा दिलशान मान (17) इस साल 16 मार्च को उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए अमेरिका से आए थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.