पंजाब में कांग्रेस विधायक सिर पर बोझ लादे, पहुंचे पंजाब विधानसभा, देखें वीडियो

मंगलवार (5 मार्च) को पंजाब में कांग्रेस पार्टी के विधायक अपने सिर पर एक भारी सी पोटली लेकर पंजाब विधानसभा पहुंचे. उनके अनुसार पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जो भी वादे लोगों से पूरे किए थे उनको पूरा नहीं किया.

Published date india.com Published: March 5, 2024 12:17 PM IST
पंजाब में कांग्रेस विधायक सिर पर बोझ लादे, पहुंचे पंजाब विधानसभा, देखें वीडियो

मंगलवार (5 मार्च) को पंजाब में कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल पंजाब विधानसभा में अपने सिर पर भारी पोटली लेकर पहुंचे. जब लोगों और मीडियो ने राजकुमार चब्बेवाल से इसके पीछे की वजह पूछी तो उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने पहले वहां के लोगों और किसानों से कर्ज माफी को लेकर कई वादे किए थे लेकिन सरकार बनने के बाद कर्ज को कम करने के बजाय कर्ज को और बढ़ा दिया गया.

आज पंजाब विधानसभा में बजट सत्र का तीसरा दिन है, कल सोमवार को बजट सत्र के दूसरे दिन हंगामे के बीच कांग्रेस ने सदन से वॉक आउट कर दिया. वहीं कई हंगामे हुए. विपक्षी नेताओं ने स्पीकर और कांग्रेस के सीएंं भगवंत मान के खिलाफ नारेबाजी की. इसके बाद कांग्रेस के एक विधायक ने रोना शुरू कर दिया. इसके बाद कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने उनके दलित विधायक का सदन में अपमान किया है.

लगभग आधे घंट नेताओं के बीच बहस होती रही. जिसके 15 मिनट बाद स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया. लेकिन 15 मिनट बाद भी विपक्षी नेताओं का प्रर्दशन जारी रहा. सीएम भगवंत मान लगातार बोलते रहे लेकिन कांग्रेस के नेताओं की नारेबाजी लगातार जारी रही. इसी बीच कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया.

देखें वीडियो जिसमें पजांब के एमएसए राजकुमार चब्बेवाल ने अपने सिर पर भारी पोटली रखी हुई है

सोमवार को विधानसभा में हो गए थे हालात बेकीबू?

भगवंत मान ने सदन के दौरान स्पीकर को एक ताला चाबी दी जिसके बाद ये कहा कि विपत्क्षी नेताओं को सदन में बंद कर दीजीए जिसके बाद  संधवान से विपक्ष को सदन के अंदर बंद करने के लिए कहा गया ताकि वे चर्चा के दौरान बाहर न निकलें.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.