पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 सैनिकों की मौत, दो दिन पहले गायब हुई थी इंसास रायफल; देखें वीडियो

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई. फायरिंग सुबह चार बजकर 35 मिनट पर हुई.

Published date india.com Updated: April 12, 2023 12:14 PM IST
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग, 4 सैनिकों की मौत, दो दिन पहले गायब हुई थी इंसास रायफल; देखें वीडियो

पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन के अंदर आज तड़के हुई फायरिंग में चार सैनिकों की मौत हो गई है. फायरिंग सुबह चार बजकर 35 मिनट पर हुई. इस घटना के बारे में इंडियन आर्मी ने बताया कि बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में फायरिंग की घटना के दौरान एक आर्टिलरी यूनिट के चार जवानों की गोली लगने से मौत हो गई. कर्मियों को कोई अन्य चोट या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है. इलाके को सील कर दिया गया है और मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए पंजाब पुलिस के साथ संयुक्त जांच की जा रही है.दो दिन पहले गायब हुए 28 राउंड के साथ एक INSAS राइफल के शामिल होने के संभावित मामले सहित सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है. सेना ने कहा कि घटना में शहीद हुए जवानों के परिवारों को जानमाल के नुकसान की सूचना दी जा रही है.

इस वारदात के बाद स्टेशन क्विक रिएक्शन टीमों को सक्रिय कर दिया गया है और इलाके को सील कर दिया गया है. सर्च ऑपरेशन जारी है. बठिंडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने मीडिया से कहा, यह कोई आतंकी हमला नहीं था. ऐसा लगता है कि मिलिट्री स्टेशन में कोई आंतरिक घटनाक्रम हुआ है. उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें जांच करने और स्थानीय सैन्य अधिकारियों की सहायता करने के लिए मौके पर मौजूद हैं. शुरूआती रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना आपस की लड़ाई प्रतीत होती है. सूत्रों ने कहा कि यूनिट से एक इंसास राइफल और कुछ राउंड गोला-बारूद हाल ही के दिनों में यूनिट परिसर से गायब हो गए थे.

पंजाब के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने बताया कि यह आतंकी हमला नहीं है. हमलवार बाहर से नहीं आए थे. इसमें अंदर के लोग ही शामिल हो सकते हैं. बता दें कि  बठिंडा का मिलिट्री स्टेशन 10 कोर का मुख्यालय है, जो राजस्थान में जयपुर स्थित दक्षिण पश्चिमी कमान के अधिकार क्षेत्र में आता है.मिल्रिटी स्टेशन चंडीगढ़-फाजिल्का खंड पर राष्ट्रीय राजमार्ग-7 के साथ स्थित है जो राजस्थान की ओर जाता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.