Jalandhar Cantt Seat: जालंधर कैंट सीट पर क्या जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे परगट सिंह? जानें क्या कहते हैं समीकरण

Jalandhar Cantt Seat Assembly constituency: इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या परगट सिंह इस बार जालंधर कैंट सीट (Jalandhar Cantt Seat) पर जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे?

Written by: Parinay Kumar
Published: February 17, 2022, 11:13 PM IST

Jalandhar Cantt Seat Assembly constituency: जालंधर कैंट विधानसभा सीट पंजाब के जालंधर जिले की 9 विधानसभा सीटों में से एक है. पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को सिंगल फेज में वोट डाले जाएंगे. जालंधर कैंट विधानसभा सीट पर कांग्रेस (Congress) और अकाली दल (SAD) से बीच टक्कर होती रही है. परगट सिंह ने यहां शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) और कांग्रेस दोनों के टिकट पर चुनाव जीता है. परगट सिंह (Pargat Singh) ने 2012 में शिरोमणि अकाली दल के टिकट से चुनाव जीता था वहीं, 2017 में वह कांग्रेस के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे. ऐसे में इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या परगट सिंह इस बार जालंधर कैंट सीट (Jalandhar Cantt Seat) पर जीत की हैट्रिक लगा पाएंगे?

जालंधर कैंट सीट का इतिहास

जालंधर कैंट विधानसभा सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में 68.70 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था. चुनाव में कांग्रेस के परगट सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शिरोमणि अकाली दल के सरबजीत सिंह मक्कड़ को 29124 मतों से हराया था. वहीं, 2012 के चुनाव में परगट सिंह ने अकाली दल की तरफ से चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के जगबीर सिंह बराड़ को हराया था. वर्ष 2012 के चुनाव में SAD का वोट शेयर 42.08% था.

2017 विधानसभा चुनाव का परिणाम

कांग्रेस के मौजूदा विधायक परगट सिंह को 2017 के विधानसभा चुनाव में 59,349 वोट मिले थे वहीं, शिरोमणि अकाली दल के सरबजीत सिंह मक्कड़ को 30,225 वोट मिले थे. दोनों उम्मीदवारों के बीच जीत-हार का अंतर 29,124 मतों का था. तीसरे स्थान पर रहे हरकृष्ण सिंह वालिया (Harkrishan Singh Walia) को 25,912 मत मिले थे. 2017 में कांग्रेस को 46.8, शिरोमणि अकाली दल को 23.83 और AAP को 20.43 फीसदी वोट मिले थे.

किस-किस में मुकाबला

जालंधर कैंट विधानसभा सीट (Jalandhar Cantt Seat) पर एक बार फिर कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के बीच मुख्य मुकाबला होना है. कांग्रेस (Congress) ने मौजूदा विधायक परगट सिंह (Pargat Singh) को एक बार फिर मैदान में उतारा है. वहीं, शिरोमणि अकाली दल ने इस बार जगबीर सिंह बराड़ को टिकट दिया है. पिछली बार SAD ने इस सीट से सरबजीत सिंह मक्कड़ (Sarabjit Singh Makkar) को उतारा है. इस बार मक्कड़ भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर मैदान में हैं.

पंजाब में सिंगल फेज में मतदान

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी को एकमात्र चरण में मतदान होना है. पहले मतदान की तारीख 14 फरवरी थी, जिसे बढ़ाकर 20 फरवरी कर दिया गया है. रविदास जयंती की वजह से सभी पार्टियों ने चुनाव आयोग से अपील की थी. जिसके बाद चुनाव आयोग ने तारीख को बढ़ा दिया था.

Jalandhar Cantt Seat Key Dates

मतदान – 20 फरवरी, रविवार
रिजल्ट- 10 मार्च, गुरुवार

किस पार्टी ने किसे दिया टिकट

परगट सिंह (Pargat Singh)-कांग्रेस
सरबजीत सिंह मक्कड़ (Sarabjit Singh Makkar)- भारतीय जनता पार्टी
जगबीर सिंह बराड़ (Jagbir Singh Brar)- शिरोमणि अकाली दल
सुरिंदर सिंह सोढ़ी (Surinder Singh Sodhi)- आम आदमी पार्टी

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Punjab की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.