Punjab News Today: पंजाब के तरनतारन स्थित श्री दरबार साहिब गुरुद्वारे की पार्किंग में जिंदा बम मिलने की खबर से हड़कंप मच गया. बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है. गुरुद्वारे की पार्किंग में यह बम शुक्रवार को सफाई के दौरान मिला. इसकी खबर लगते ही गुरुद्वारे के कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने सभी को परिसर से बाहर निकाल दिया है और बम स्कवॉयड की टीम मौके पर पहुंच गई है.
स्थानीय पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और दरबार साहिब के परिसर में बम कैसे पहुंचा, यह समझने के लिए गुरुद्वारे के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है.
पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई के बीच किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राज्य में सुरक्षा बढ़ाए जाने के कुछ सप्ताह बाद यह घटनाक्रम सामने आया है. अमृतपाल अब तक फरार है. उसे पकड़ने के लिए तलाश अभियान जारी है.
एक अन्य घटनाक्रम में भगोड़े अमृतपाल सिंह की ब्रिटेन मूल की पत्नी किरणदीप कौर को गुरुवार को अमृतसर हवाईअड्डे पर हिरासत में ले लिया गया, जब वह लंदन के लिए उड़ान भरने की कोशिश कर रही थी. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से न्यूज एजेंसी IANS ने बताया कि किरणदीप कौर वर्तमान में अमृतसर जिले के अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में रहती है. बता दें कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) लगाया गया है और एक गैर-जमानती वारंट जारी किया गया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.