Pargat Singh Profile: पंजाब में विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) का ऐलान हो चुका है. पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है. वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में खेल व शिक्षा मंत्री और जालंधर कैंट विधानसभा सीट से विधायक परगट सिंह के बारे में जानते हैं. पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह 2017 में SAD यानी शिरोमणी अकाली दल (शिअद) से कांग्रेस में शामिल हुए हैं. इस बार भी परगट सिंह को कांग्रेस ने जालंधर कैंट से ही मैदान में उतारा है.
परगट सिंह (Pargat Singh) का जन्म 5 मार्च 1965 को हुआ था. परगट सिंह हॉकी को हॉकी के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडरों में से एक माना जाता था. 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक और 1996 के अटलांटा ओलंपिक में परगट सिंह भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रह चुके हैं. राजनीति में आने से पहले परगट सिंह पंजाब पुलिस में बतौर SP कार्यरत थे. पद्मश्री और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित परगट सिंह उन 42 कांग्रेस विधायकों में से एक थे, जिन्होंने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) जल नहर को असंवैधानिक रूप से समाप्त करने के भारत के सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के विरोध में अपना इस्तीफा सौंप दिया था. परगट सिंह जालंधर की सुरजीत सिंह मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट सोसायटी के उपाध्यक्ष हैं और इसके साथ-साथ वह वर्तमान में राज्य के सीएम द्वारा नामित हॉकी पंजाब के महासचिव भी हैं.
साल 2017 में विधानसभा चुनाव के दौरान दायर चुनावी हलफनामे के मुताबिक परगट सिंह के पास 2 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है. साथ ही उन्होंने अपने हलफनामे में बताया कि उनकी 49 लाख 36 हजार से ज्यादा की देनदारी भी है. साल 2015-16 में परगट सिंह ने अपनी इनकम टैक्स रिटर्न में 11 लाख से ज्यादा की आमदनी बताई थी. इसी साल उनकी पत्नी ने 3 लाख से ज्यादा की ITR फाइल की थी. 2017 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक परगट सिंह के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है.
पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस, BJP और आम आदमी पार्टी (AAP) में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. हालांकि अकाली दल और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी भी सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभा सकती है. राज्य में आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित कर दिया है, वहीं, कांग्रेस और बीजेपी की तरफ से इसका ऐलान नहीं हुआ है.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.