Punjab Polls 2022: पटियाला से चुनाव लड़ेंगे कैप्टन Amarinder Singh, जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची- जानें किसे कहां से टिकट

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने अपनी पार्टी के 22 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी.

Published: January 23, 2022, 4:09 PM IST

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अपनी कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने अपनी पार्टी के 22 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी. मालूम हो कि कांग्रेस से अलग होने के बाद बाद अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress List) का गठन किया है. लिस्ट में जहां एक ओर प्रत्याशियों के जीतने की क्षमता का ख्याल रखा गया है, वहीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों और समाज के विभिन्न वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने का भी पूरा ख्याल रखा गया है. पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिल कर चुनाव लड़ रही है. राज्य की कुल 117 सीटों में से पीएलसी के हिस्से में 37 सीटें आईं हैं. पार्टी सहयोगियों से बातचीत कर रही है, जिससे उसे कम से कम पांच सीटें और मिल सकें.

PLC को जो 37 सीटें मिलीं हैं उनमें से 26 मालवा क्षेत्र से हैं जहां कैप्टन का जबर्दस्त प्रभाव है. उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री ने पंजाब टरमिनेशन ऑफ वाटर एग्रीमेंट्स एक्ट, 2004 को विधानसभा में पारित करवाकर और बीटी कॉटन की पंजाब में बिजाई की शुरुआत कराकर लोगों के बीच जो लोकप्रियता हासिल की थी उसी का परिणाम था कि 2007 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भारी विजय हासिल हुई थी. इसके अलावा अभी हाल में कैप्टन ने किसान आन्दोलन का जमकर समर्थन किया, जिसकी किसानों में बहुत ही सकारात्मक प्रतिक्रिया हुई.

Image

माना जा रहा है कि केंद्र ने कृषि कानूनों को जिस प्रकार रद्द किया उसके पीछे भी कैप्टन की भूमिका रही है. इसके अलावा कैप्टन का इस इलाके से मजबूत पारिवारिक रिश्ता है. ये क्षेत्र पूर्व पटियाला रियासत का ही हिस्सा हुआ करता था. पीएलसी के हिस्से में माझा क्षेत्र की फिलहाल 7 सीटें आईं हैं जबकि दोआबा से चार सीटें मिली हैं. प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी करते हुए कैप्टन ने कहा कि जिन लोगों को टिकट दिए गए हैं वे बहुत मजबूत राजनीतिक साख वाले और अपने क्षेत्रों में अच्छा असर रखने वाले लोग हैं. इस लिस्ट में एक महिला फरजाना आलम खान हैं जो शिरोमणि अकाली दल की पूर्व विधायक और पूर्व डी.जी.पी. इजहार आलम खान की पत्नी हैं. वे मालवा के मलेरकोटला से चुनाव लड़ेंगी.

Image

इनके अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह स्वयं इस लिस्ट में हैं जो अपनी उम्मीदवारी अपने गृह क्षेत्र पटियाला शहर से पहले ही घोषित कर चुके हैं. आठ जाट सिख हैं. चार प्रत्याशी अनुसूचित जाति से जबकि तीन अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं. इनके अलावा पांच हिन्दू चेहरे हैं, जिनमें तीन पंडित और दो अग्रवाल हैं. कैप्टन व फरजाना आलम के अतिरिक्त मालवा के अन्य प्रमुख उम्मीदवार हैं पटियाला के वर्तमान मेयर संजीव शर्मा उर्फ बिट्टू शर्मा जो पिछले कई वर्षों तक जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे हैं. शर्मा को पटियाला ग्रामीण से लडने के लिए अधिकृत किया गया है.

Image

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव, पंजाब सहकारी बैंक के भूतपूर्व चेयरमैन और पी.एल.सी. के इंचार्ज महासचिव (संगठन) कमलदीप सैनी खरड़ से चुनाव लड़ेंगे. जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष और पी.एल.सी. के वर्तमान जिला अध्यक्ष जगमोहन शर्मा लुधियाना पूर्व से मैदान में उतरेंगे. अकाली दल सरकार में सहकारिता मन्त्री के पुत्र सतिन्दरपाल सिंह ताजपुरी को लुधियाना दक्षिण सीट से लड़ाने का फैसला किया गया है.

Image

लुधियाना के पूर्व वरिष्ठ उप मेयर और मानसा से अकाली दल के पूर्व विधायक प्रेम मित्तल आतमनगर से चुनाव लड़ेंगे, जबकि दमनजीत सिंह मोही, जो युवा कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता रहने के साथ ही सरपंच रहे, जिला परिषद के सदस्य व मुल्लांपुर मार्केट कमेटी के चेयरमैन रहे को दाखा सीट से लड़ाया जा रहा है. अवकाश प्राप्त पी.पी.एस. अधिकारी और लोकप्रिय दलित चेहरा मुखतियार सिंह को सुरक्षित सीट निहालसिंह वाला से टिकट दिया गया है. धर्मकोट से रविनदर सिंह ग्रेवाल को अधिकृत किया गया है जो एडवोकेट होने के साथ ही किसान और व्यवसायी भी हैं. पेशेवर डॉक्टर अमरजीत शर्मा, जो एक दशक से भी अधिक समय से लोगों के बीच काम कर रहे हैं, को रामपुरा फुल से लड़ाया जा रहा है.

(इनपुट: IANS)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Punjab की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.