
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Punjab Assembly Election 2022: शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने दावा किया है कि अकाली-बसपा गठबंधन (Akali Dal-BSP Alliance) पंजाब में 80 से अधिक सीटें जीतकर क्लीन स्वीप करेगा. बहुकोणीय मुकाबले के बीच पंजाब की सभी 117 सीटों पर मतदान हो रहा है. कांग्रेस ने 2017 में अकाली-भाजपा गठबंधन (SAD-BSP Alliance) के एक दशक लंबे शासन को समाप्त कर दिया था और इस बार फिर सरकार बनाने की उम्मीद कर रही है.
विवादास्पद कृषि कानूनों पर किसानों के गुस्से के बीच बीते साल लंबे समय से गठबंधन सहयोगी BJP से अलग हुए अकाली दल (Akali Dal) ने दलितों के समर्थन की उम्मीद में मायावती (Mayawati) की पार्टी के साथ गठबंधन किया है. पंजाब के जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने अपनी पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के साथ मुक्तसर जिले के बादल गांव में वोट डाला.
Shiromani Akali Dal (SAD) president Sukhbir Singh Badal along with Parkash Singh Badal and Harsimrat Kaur casts his vote at Muktsar in #PunjabElections2022 pic.twitter.com/bksQO4TVqw
— ANI (@ANI) February 20, 2022
वोट डालने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें 80 से अधिक सीटें मिलेंगी.’ प्रकाश सिंह बादल ने कहा, ‘पिछली तीन पीढ़ियों से हम एक ही जगह पर डटे हुए हैं. जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह कई अन्य लोग चुनावी टिकट न मिलने पर दूसरी पार्टियों में चले गए हैं.’ हरसिमरत कौर बादल ने कहा, ‘आज लोग एक स्थिर, मजबूत सरकार चाहते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘एक सीमावर्ती राज्य के रूप में पंजाब में कई चुनौतियां हैं. मुझे यकीन है कि एक आजमाई हुई और परखी हुई स्थानीय, क्षेत्रीय पार्टी के पक्ष में क्लीन स्वीप होने जा रहा है.’
Akali Dal-BSP will win 80-plus seats in Punjab, says Sukhbir Singh Badal
Read @ANI Story | https://t.co/IePIgSl9kr#PunjabElections2022 pic.twitter.com/3LfQx78Uat
— ANI Digital (@ani_digital) February 20, 2022
राज्य में इस बार अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस के साथ बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है. आप को जहां कांग्रेस के लिए प्रमुख चुनौती के रूप में देखा जाता है, वहीं अमरिंदर सिंह, जिन्हें पिछले साल नवजोत सिद्धू के साथ एक साल के लंबे झगड़े के बीच शीर्ष पद से हटा दिया गया था, ने भाजपा से हाथ मिला लिया है. मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.
(इनपुट: ANI)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.