Punjab Assembly Elections 2022: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पंजाब में श्री आनंदपुर साहिब से सांसद मनीष तिवारी (Congress Leader Manish Tiwari) ने आज बुधवार को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. इस दौरान उन्होंने ‘आप’ संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (AAP Convener And CM Arvind Kejriwal) पर जमकर निशाना साधा.
उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि पाकिस्तान साल 1975 से हथियार और ड्रग्स भेजकर पंजाब को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है. मगर उनका (अरविंद केजरीवाल) का ये कहना है कि इसमें सुरक्षा एजेंसी शामिल हैं. ये बहुत ही गंभीर आरोप है. अगर इस संबंध में कोई सबूत है कि केजरीवाल को दिखाना चाहिए.
There is no doubt that Pakistan has been trying to destabilize Punjab since 1975 by sending arms & drugs but saying that security agencies are involved in it is a very serious allegation. Kejriwal Ji should show proof, if he has any: Congress leader Manish Tewari in Ludhiana pic.twitter.com/etjCy3xmAb
— ANI (@ANI) February 16, 2022
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मनीष तिवारी ने कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति के कांग्रेस छोड़ने पर पार्टी का नुकसान जरूर होता है. अश्विनी कुमार पंजाब से कांग्रेस सांसद रहे.
उन्होंने मंत्रालय भी संभाला. उनका पार्टी छोड़ना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. हालांकि उन्होंने अश्विनी कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्यसभा की चाहत बहुत कुछ करवा देती है.
#WATCH | Ashwani Kumar's decision to quit the Congress party is very unfortunate… The ambition for a Rajya Sabha seat makes people do many things: Congress leader Manish Tewari in Ludhiana pic.twitter.com/st8hZzULYR
— ANI (@ANI) February 16, 2022
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.