Punjab Polls 2022: पठानकोट में बोलीं प्रियंका गांधी- पंजाबियत किसी के सामने झुकती नहीं, मगर कोई पहले ही झुक चुका

Punjab Assembly Elections 2022: प्रियंका गांधी ने पंजाबियत पर अपनी राय देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर खूब निशाना साधा. जनसभा में कांग्रेस नेत्री ने कहा कि पंजाबियत वह भावना है जो और किसी के सामने नहीं बल्कि ईश्वर के सामने झुकती है.

Published: February 17, 2022, 2:59 PM IST

Punjab Assembly Elections 2022: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress Leader Priyanka Gandhi) ने आज गुरुवार को पंजाब के पठानकोट (Pathankot) में जनसभा को संबोधित किया. यहां उन्होंने पंजाबियत पर अपनी राय देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर खूब निशाना साधा. जनसभा में कांग्रेस नेत्री ने कहा कि पंजाबियत वह भावना है जो और किसी के सामने नहीं बल्कि ईश्वर के सामने झुकती है. जितने राजनीतिक दल आपके सामने आते हैं और पंजाबियत की बात करते हैं, उनमें से कोई अपने उद्योगपति मित्रों के सामने झुक चुका है.

पीएम मोदी और सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) दोनों पंजाबियत की बात कर रहे हैं. मगर पंजाबियत क्या है, उन्हें नहीं पता. उन्होंने कहा, ‘पंजाबियत सेवा और सच्चाई है. सद्भाव है. मेहनत है और खुद्दारी है. पंजाबियत किसी के सामने नहीं झुकती, वो सिर्फ मालिक (ईश्वर) के सामने झुकती है. मगर जिन राजनीतिक दलों के नेता यहां पंजाबियत की बात करते हैं वो उनमें एक अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों के सामने झुक चुके हैं. दूसरे अरविंद केजरीवाल सत्ता के लिए किसी के भी सामने झुक जाएंगे.’

प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगे कहा कि देश में अमीरों के लिए राजनीति चल रही है. पठानकोट में छोटे-छोटे व्यापारियों की हालत खराब कर दी. नोटबंदी और जीएसटी में केंद्र से छोटे व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिली. उन्होंने कहा कि जिन पीएसयू से रोजगार आते हैं उन्होंने (केंद्र सरकार) उद्योगपतियों के हाथों बेच दिया गया. जो पीएसयू बच गए हैं उन्हें बेचने की योजना चल रही है.

मालूम हो कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर बीस फरवरी को मतदान होगा और 10 मार्च को मतों की गिनती होगी.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.