Punjab Polls: पंजाब में BJP गठबंधन में सीटों का बंटवारा- भाजपा 65 पर लड़ेगी चुनाव, अमरिंदर सिंह की पार्टी को 37 सीटें

Punjab Polls 2022: पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 65, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) 37 और केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

Published: January 24, 2022, 4:48 PM IST

Punjab Polls 2022: पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके गठबंधन सहयोगियों के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है. पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 65, पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) की पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) 37 और केंद्रीय मंत्री सुखदेव सिंह ढींढसा नीत शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी घोषणा की. BJP ने विधानसभा चुनाव में पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन किया है. पंजाब की 117 विधानसभा सीट के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है.

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा, ‘पंजाब में एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) गठबंधन हुआ है. इसके तहत BJP, पंजाब लोक कांग्रेस और शिअद (संयुक्त) मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं. भाजपा 65 सीटों पर, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और 15 सीटों पर शिअद (संयुक्त) चुनाव लड़ेगी.’

भाजपा ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 34 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी. पार्टी की इस सूची में किसान परिवारों के 12 नेताओं, 13 सिखों और आठ दलितों को टिकट दिया गया था. अमरिंदर सिंह ने भी रविवार को 22 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, जिसमें भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजितपाल सिंह को नकोदर से प्रत्याशी बनाया गया है. अमरिंदर खुद पटियाला शहर सीट से चुनाव लड़ेंगे.

(इनपुट: ANI, भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.