
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में कांग्रेस (Punjab Congress) के लिए मुश्किलें फिर बढ़ती दिख रही है. नवजोत सिंह सिद्धू और अमरिंदर सिंह विवाद के बाद अब सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) का नया वीडियो मुसीबत बन सकता है. पंजाब कांग्रेस में बीते कई महीनों से जारी उथल-पुथल के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh) ने मुख्यमंत्री का पद और पार्टी छोड़ दी. अमरिंदर के सीएम पद छोड़ने के बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को मुख्यमंत्री बना दिया. कांग्रेस ने अब तक राज्य में सीएम पद का चेहरा घोषित नहीं किया है और जाखड़ का नया दावा एक बार फिर पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकता है.
Sunil Jakhar claims 42 MLAs wanted him as Punjab CM after Amarinder Singh stepped down
Read @ANI Story | https://t.co/UmWSyOmQsb#PunjabElections2022 pic.twitter.com/nJPjE46SoM
— ANI Digital (@ani_digital) February 2, 2022
अबोहर में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने दावा किया है कि अमरिंदर सिंह के जाने के बाद नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए हुई बैठक में चरणजीत चन्नी को महज 2 विधायकों का समर्थन मिला था, जबकि उनके पास सबसे ज्यादा वोट थे. न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के अनुसार, जाखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के चयन को लेकर हुई बैठक में 42 विधायकों ने उन्हें सीएम के रूप में वोट दिया था, जबकि नवजोत सिंह सिद्धू को महज 6 वोट मिले थे. वहीं, परनीत कौर को 12, जबकि सुखजिंदर रंधावा के पक्ष में 16 विधायकों का समर्थन था.
मालूम हो कि सुनील जाखड़ को कांग्रेस की प्रचार समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है. वीडियो में जाखड़ को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है और ‘भगवान जो करता है, सही करता है.’ बता दें कि जाखड़ पिछले कुछ समय से अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर रहे हैं. पंजाब में लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने की कोशिशों में जुटी कांग्रेस के लिए सुनील जाखड़ का बयान मुसीबत लाने के साथ-साथ अंदरुनी लड़ाई को और बढ़ा सकता है.
मालूम हो पंजाब में 20 फरवरी को सिंगल फेज में मतदान होगा और वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पंजाब में सीएम पद को लेकर मंथन किया है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी घोषणा की जा सकती है. हाल ही में राहुल गांधी ने कहा था कि पार्टी चुनाव से पहले सीएम का चेहरा घोषित कर देगी.
(इनपुट: ANI)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.