Punjab Polls 2022: जरूरत पड़ी तो क्या BJP से गठबंधन करेगी अकाली दल? SAD नेता बिक्रम मजीठिया का बड़ा ऐलान

Punjab Polls 2022: SAD नेता बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) ने कहा, 'मेरी लड़ाई पंजाब के लोगों के लिए है. अमृतसर पूर्व को विकास की जरूरत है. उन्होंने कहा, 'हम राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के साथ गठजोड़ पर फैसला करेंगे.'

Written by: Parinay Kumar
Published: February 20, 2022, 4:24 PM IST

Punjab Assembly Polls 2022: पंजाब में जारी मतदान के बीच शिरोमणि अकाली दल (SAD) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का बड़ा बयान सामने आया है. SAD नेता ने कहा कि अगर शिअद-बहुजन समाज पार्टी (BSP) गठबंधन सत्ता में आती है तो पार्टी पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election 2022) के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ गठबंधन का फैसला करेगी. India Today से बात करते हुए बिक्रम मजीठिया (Bikram Majithia) ने कहा, ‘मेरी लड़ाई पंजाब के लोगों के लिए है. अमृतसर पूर्व को विकास की जरूरत है. उन्होंने कहा, ‘हम राज्य विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा के साथ गठजोड़ पर फैसला करेंगे.’

बिक्रम मजीठिया पंजाब की दो विधानसभा सीटों- अमृतसर पूर्व और मजीठिया से चुनाव लड़ रहे हैं. अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर मजीठिया का सामना पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू से हो रहा है. 2012 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई अमृतसर (पूर्व) सीट को कांग्रेस का गढ़ मानते हुए दो बार सिद्धू और उनकी नामी पत्नी का समर्थन किया है. इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) ने दावा किया है कि अकाली-बसपा गठबंधन (Akali Dal-BSP Alliance) पंजाब में 80 से अधिक सीटें जीतकर क्लीन स्वीप करेगा.

विवादास्पद कृषि कानूनों पर किसानों के गुस्से के बीच बीते साल लंबे समय से गठबंधन सहयोगी BJP से अलग हुए अकाली दल (Akali Dal) ने दलितों के समर्थन की उम्मीद में मायावती (Mayawati) की पार्टी के साथ गठबंधन किया है. पंजाब के जलालाबाद सीट से चुनाव लड़ रहे अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल ने अपनी पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के साथ मुक्तसर जिले के बादल गांव में वोट डाला.

वोट डालने के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘हमें 80 से अधिक सीटें मिलेंगी.’ प्रकाश सिंह बादल ने कहा, ‘पिछली तीन पीढ़ियों से हम एक ही जगह पर डटे हुए हैं. जबकि कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह कई अन्य लोग चुनावी टिकट न मिलने पर दूसरी पार्टियों में चले गए हैं.’ हरसिमरत कौर बादल ने कहा, ‘आज लोग एक स्थिर, मजबूत सरकार चाहते हैं.’ उन्होंने कहा, ‘एक सीमावर्ती राज्य के रूप में पंजाब में कई चुनौतियां हैं. मुझे यकीन है कि एक आजमाई हुई और परखी हुई स्थानीय, क्षेत्रीय पार्टी के पक्ष में क्लीन स्वीप होने जा रहा है.’

(इनपुट: ANI)

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.