Top Recommended Stories

Punjab Cabinet Ministers List 2022: ये हैं पंजाब के नए मंत्री, मंत्रालयों और जिम्मेदारियों के बारे में यहां जानें

Punjab Cabinet Ministers List 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 117 में से 92 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी ने राज्य में सरकार बनाई. भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. इस आर्टिकल में आप जानेंगे कौन-कौन से मंत्री मुख्यमंत्री भगवंत मान को सरकार चलाने में मदद करेंगे और उनके पास क्या-क्या जिम्मेदारियां हैं.

Updated: March 28, 2022 11:40 AM IST

By Digpal Singh

Punjab Cabinet Ministers List 2022: ये हैं पंजाब के नए मंत्री, मंत्रालयों और जिम्मेदारियों के बारे में यहां जानें
Punjab Cabinet Ministers allocated portfolios

Punjab Cabinet Ministers List 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) में 117 में से 92 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य में सरकार बनाई. पार्टी ने चुनाव से पहले ही भगवंत मान (Bhagwant Mann) को मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में सामने रखा था. भगवंत मान ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह (Shaheed Bhagat Singh) के गांव खटकड़ कलां गांव में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. मुख्यमंत्री के बारे में तो आप जानते हैं. पंजाब विधानसभा में विपक्ष का नेता (Leader of Opposition) कौन है? अलग-अलग विभागों के मंत्री (Ministers Portfolio) कौन हैं? किस नेता को कौन सा मंत्रालय मिला है? किस मंत्री के पास कौन-कौन से मंत्रालय (Punjab new cabinet minister) हैं? ये जानना चाहते हैं तो खबर को नीचे तक पढ़ें.

Also Read:

पंजाब में प्रचंड बहुमत मिलने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार हैं तो 18 सीटों पर जीत दर्ज करके कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी और प्रमुख विपक्षी दल है. भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार के मंत्री (Council of Ministers) राज्य की सत्ता को चला रहे हैं.

  1. राज्यपाल – बनवारी लाल पुरोहित
  2. स्पीकर – कुलतार सिंह संधवान
  3. नेता प्रतिपक्ष – अभी तय नहीं

पंजाब के मंत्री (Punjab Council of Ministers list)

S. No. नाम पद जिम्मेदारी
1 भगवंत मान मुख्यमंत्री गृह मंत्रालय
2 हरपाल सिंह चीमा वित्त मंत्रालय वित्त, योजना, कार्यक्रम कार्यान्वयन, सहयोग, उत्पाद शुल्क और कराधान
3 डॉ. बलजीत कौर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय सामाजिक न्याय अधिकारिता और अल्पसंख्यक, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास
4 हरभजन सिंह ईटीओ बिजली मंत्रालय लोक निर्माण और बिजली
5 डॉ. विजय सिंगला स्वास्थ विभाग स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान
6 लाल चंद कटारुचक फूड और सप्लाई विभाग खाद्य और नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मामले, वन, वन्य जीवन
7 गुरमीत सिंह मीत हयर शिक्षा मंत्रालय स्कूली शिक्षा, खेल और युवा मामले
8 कुलदीप सिंह धालीवाल ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय ग्रामीण विकास और पंचायत, पशुपालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास, एनआरआई मामले
9 लालजीत सिंह भुल्लर परिवहन मंत्रालय परिवहन, आतिथ्य
10 ब्रम शंकर पानी और आपदा मंत्रालय जल आपूर्ति और स्वच्छता, राजस्व, पुनर्वास और आपदा प्रबंधन, जल संसाधन
11 हरजोत सिंह बैंस कानून और पर्यटन मंत्रालय कानूनी और विधायी मामले, खान और भूविज्ञान, पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, जेल

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Published Date: March 28, 2022 11:35 AM IST

Updated Date: March 28, 2022 11:40 AM IST