
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Bhagwant Mann Wedding Today: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बिल्कुल सादे समारोह में पूरे विधि-विधान से डॉक्टर गुरप्रीत कौर से शादी की. भगवंत मान की शादी को लेकर चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास में हंसी-खुशी का माहौल है. पूरा आवास मेहमानों से भरा है. भगवंत मान और गुरप्रीत की शादी से पूरे मान परिवार में उत्साह का माहौल है. बता दें कि भगवंत मान की ये दूसरी शादी है. गुरप्रीत कौर भगवंत मान के एक करीबी परिवार से ही ताल्लुक रखती हैं. बताया जा रहा है कि इस शादी में बहुत ही खास लोग शामिल हुए हैं.
भगवंत मान की होने वाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर के बारे में बताया जा रहा है कि वह मान के परिवार की बेहद करीबी हैं और काफी लंबे समय से भगवंत मान और उनकी होने वाली पत्नी एक दूसरे को जानते हैं. भगवंत मान की मां और पूरा परिवार डॉक्टर गुरप्रीत को पसंद करते हैं.
गुरुवार को यह शादी बहुत ही लो प्रोफाइल तरीके से संपन्न हुई. मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी अपने परिवार के साथ शामिल होने पहुंचे. सीएम भगवंत मान की मां शादी की तैयारियों के लिए पहले ही चंडीगढ़ में सीएम आवास पहुंच चुकी थीं. वह संगरूर में अपने गांव सतौज में रहती हैं.
भगवंत मान की शादी की तैयारियों का जिम्मा आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा के हाथ में सौंपा गया है और आज सुबह ही राघव चड्ढा चंडीगढ़ पहुंचे हैं.
भगवंत मान 2014 में संगरूर लोकसभा चुनाव के दौरान मान की पहली पत्नी इंद्रजीत ने भी उनके लिए चुनाव प्रचार किया था और मान जीतकर सांसद चुने गए थे. लेकिन 2016 में दोनों के बीच विवाद के बाद तलाक हो गया था. भगवंत मान ने तब कहा था कि उन्हें पंजाब और परिवार में एक को चुनना था, इसलिए उन्होंने पंजाब को चुना.
बता दें कि भगवंत मान का अपनी पत्नी से छह साल पहले तलाक हो चुका है और उनके दो बच्चे हैं. भगवंत मान की पत्नी और बच्चे अमेरिका में रहते हैं.
भगवंत मान और गुरप्रीत कौर की शादी आज दोपहर 12 बजे संपन्न हो गई. दिल्ली के सीएम केजरीवाल परिवार समेत शादी में शामिल होने पहुंचे थे. उन्होंने ही शादी में पिता की रस्में अदा कीं.
भगवंत मान की शादी में मेहमानों को भारतीय और इटालियन व्यंजन परोसे जाएंगे.
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने भगवंत मान को बधाई दी और कहा”वह आज एक नई यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं, मैं उनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं,”
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पार्टी नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान की शादी से पहले मोहाली पहुंचे. जो चंडीगढ़ में होगी …
राघव चड्ढा ने बताया कि भगवंत मान की शादी आज दिन में होगी.
Raghav chaddha ने कहा-दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल जल्द ही अपने परिवार के साथ पहुंचेंगे. मैं यहां अपनी मां के साथ आया हूं..मैं इस खास मौके पर मान साहब और उनके परिवार को तहे दिल से बधाई देता हूं.
आप सांसद राघव चड्ढा पार्टी नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित आवास पर पहुंचे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें