
Parinay Kumar
परिणय कुमार को पत्रकारिता में लगभग 14 साल का अनुभव है. वह करियर की शुरुआत से ही पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स की खबरें लिखते रहे हैं. 2008 में बिहार के ललित ... और पढ़ें
Punjab Assembly Election 2022: पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए रविवार को मतदान संपन्न हुआ. चुनाव के बाद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह (Charanjit Singh Channi) ने दोनों सीटों से जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि मैं दो क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं, जहां से कहा जा रहा था कि मैं हार रहा हूं. ये मेरे लिए खुशखबरी है कि मैं दोनों क्षेत्रों से बहुत अच्छे मार्जिन से जीत रहा हूं. हर तरफ कांग्रेस के हक में अच्छा उत्साह देखने को मिला है.
मैं दो क्षेत्र से चुनाव लड़ रहा हूं, जहां से कहा जा रहा था कि मैं हार रहा हूं। ये मेरे लिए खुशखबरी है कि मैं दोनों क्षेत्रों से बहुत अच्छे मार्जिन से जीत रहा हूं। हर तरफ कांग्रेस के हक में अच्छा उत्साह देखने को मिला है: चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब के मुख्यमंत्री #PunjabElections2022 pic.twitter.com/pQjjYVr1H1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2022
उन्होंने कहा कि केजरीवाल पहले भी कह रहे थे कि मैं दोनों क्षेत्र से बुरी तरह हार रहा हूं, आज मैं आत्मविश्वास के साथ बता रहा हूं कि मैं जीत रहा हूं. ये झूठा आदमी है, पहले झूठे आरोप लगाता है और फिर बाद में माफी मांग लेता है. कल को मेरे से माफी मांग लेगा.
अगर कांग्रेस से हटकर आम आदमी पार्टी आती है तो कोई बदलाव नहीं आएगा, इसमें घिसे-पिटे राजनीतिक लोग हैं जिन्हें चारों तरफ से नकार दिया गया है वो आम आदमी पार्टी में जाकर शरण ले लेते हैं। ये (अरविंद केजरीवाल) भगत सिंह का चेला नहीं है, ये सब राजनीति से गिरे हुए हैं: पंजाब CM pic.twitter.com/MjvHjyQYAa
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 20, 2022
उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस से हटकर आम आदमी पार्टी आती है तो कोई बदलाव नहीं आएगा, इसमें घिसे-पिटे राजनीतिक लोग हैं, जिन्हें चारों तरफ से नकार दिया गया है वो आम आदमी पार्टी में जाकर शरण ले लेते हैं. ये (अरविंद केजरीवाल) भगत सिंह का चेला नहीं है, ये सब राजनीति से गिरे हुए हैं.
उधर, पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने बताया कि मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चला. मतदान शांतिपूर्ण रहा. कई जगहों पर, जहां मतदाता शाम छह बजे से पहले बूथों में प्रवेश कर गए थे और कतारों में खड़े थे, उन्हें वोट डालने की अनुमति दी गई. अधिकारियों ने कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशत बाद में आंकड़ों के संकलन के बाद पता चलेगा. साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत 77.4 प्रतिशत रहा था.
शांतिपूर्ण मतदान के लिए राज्य पुलिसकर्मियों के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की कुल 700 कंपनियों को तैनात किया गया था. कुल 1,304 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 93 महिलाएं और दो समलैंगिक शामिल हैं. पंजाब के मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार शाम पांच बजे तक औसतन 63.44 प्रतिशत मतदान हुआ. शाम पांच बजे तक मनसा में सबसे अधिक 73.45 प्रतिशत, जबकि मलेरकोटला में 72.84 प्रतिशत मतदान हुआ.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.