Punjab Polls: जालंधर रैली में बोले PM Modi- पंजाब में NDA की बनेगी सरकार, राज्‍य में विकास का नया अध्‍याय शुरू होगा

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi In Punjab) ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि पंजाब में NDA की सरकार बनने जा रही है और राज्‍य में विकास का नया अध्‍याय शुरू होगा.

Published date india.com Published: February 14, 2022 6:00 PM IST
PM Modi
PM Modi

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में 20 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने जालंधर में एक चुनावी रैली को संबोधित किया. रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi In Punjab) ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दावा किया कि पंजाब में NDA की सरकार बनने जा रही है और राज्‍य में विकास का नया अध्‍याय शुरू होगा. पीएम ने कहा कि ‘आज मेरी इच्छा थी कि इस कार्यक्रम के बाद त्रिपुरमालिनी देवी जी के चरणों में जाकर नमन करूं, लेकिन यहां के प्रशासन और पुलिस ने हाथ खड़े कर दिए.उन्होंने कहा कि हम व्यवस्था नहीं कर पाएंगे आप हेलीकॉप्टर से ही चले जाइए. अब यहां सरकार का ये हाल है.

पीएम मोदी ने कहा कि पंजाब को आज एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो देश की सुरक्षा के लिए गंभीर रहकर काम करे. कांग्रेस का इतिहास गवाह है कि वो कभी पंजाब के लिए काम नहीं कर सकती और जो काम करना भी चाहता है, वो उसके आगे हज़ार रोड़े खड़े कर देती है. उन्होंने कहा कि हमारे गुरुओं और संतों ने कहा है कि पाप का घड़ा जब भरता है, तो फूटता भी है, कांग्रेस को उसके कर्मों की सज़ा मिल रही है. आप देखिए, आज कांग्रेस पार्टी की क्या गति है! आज उनकी अपनी ही पार्टी बिखर रही है. कांग्रेस के ही लोग अपने नेताओं की सारी पोल-पट्टी खोल रहे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि पंजाब में NDA गठबंधन की सरकार बनेगी अब ये पक्का है. पंजाब में विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा. पंजाब के एक-एक व्यक्ति को, मेरे नौजवानों को मैं विश्वास देने आया हूं कि आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारे प्रयास में कोई कमी नहीं रहने देंगे. उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में व्यापार-कारोबार को जिस तरह माफियाओं के कब्जे में दे दिया गया है, ये खेल भाजपा सरकार में नहीं चलने दिया जाएगा. भाजपा की सरकार में यहां का व्यापारी, बिना किसी अत्याचार के बिना किसी खौफ के अपना व्यापार करेगा.

उन्होंने कहा कि जिनके पास कामकाज का हिसाब नहीं हैं, कुछ ऐसे लोग भी पंजाब में झूठ का खेल खेलने आ गए हैं. पंजाब में आकर ये पंजाब को नशा मुक्त करने की बात करते हैं और ये लोग खुद गली, मोहल्ले में शराब के ठेके खुलवाने के एक्सपर्ट हैं. पंजाब को इनसे भी सतर्क रहना होगा. उन्होंने कहा कि हम देश के सीमाओं को मजबूत करते हैं, लेकिन उनके नेता सेनाओं को गुंडा कहते हैं और उनके शहादत पर सवाल उठाते हैं. हमने 1984 के सिख दंगों की जांच के लिए SIT बनाई और पीड़ितों की मदद की. लेकिन दंगे के आरोपियों को पार्टी में बड़े पद देकर कांग्रेस ने हमेशा आपके जख्मों पर नमक छिड़का.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कंट्रोल जिस परिवार के पास है, वो पंजाब से अपनी पुरानी दुश्मनी निकालता है. जब तक कांग्रेस उस परिवार के कब्जे में है, कभी भी पंजाब का भला कांग्रेस नहीं कर सकती है. मालूम हो कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की पार्टी के साथ गठजोड़ किया है.

(इनपुट: ANI)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.