Punjab Polls 2022: आम आदमी पार्टी ने 10 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

Punjab Polls 2022: आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव को लेकर 10 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की.

Published: November 12, 2021, 4:41 PM IST

Punjab Polls 2022: पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Election) के लिए सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. सत्ताधारी कांग्रेस की निगाहें एक बार फिर पंजाब फतेह पर है तो वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी दल भी सत्ता में आने की कोशिश में लगे हुए हैं. इन सबके बीच आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव को लेकर 10 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की.

सभी 10 उम्मीदवार मौजूदा विधायक हैं. पार्टी द्वारा अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की गई सूची के अनुसार, आप के वरिष्ठ नेता एवं पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता हरपाल सिंह चीमा को दिर्बा सीट से टिकट दिया गया है, जबकि अमन अरोड़ा सुनाम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे. जगरांव सीट से सरवजीत कौर मानुके और तलवंडी साबो से बलजिंदर कौर चुनाव लड़ेंगी.

Image

सूची के अनुसार गढ़शंकर सीट से जय किशन, निहाल सिंह वाला से मंजीत बिलासपुर, कोटकपूरा से कुलतार सिंह संधवान, बुढलाडा से बुधराम, बरनाला से गुरमीत सिंह मीत हेयर और महल कलां से कुलवंत पंडूरी को टिकट दिया गया है.

राज्य की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने है। निर्वाचन आयोग ने अभी तक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है.

(इनपुट: भाषा)

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Punjab की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.