Farm Laws: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुपर्व के मौके पर तीनों कृषि कानूनों (Farm Laws) को वापस लेने का एलान किया है. यह घोषणा तब की गई, जब इन कानूनों के खिलाफ देश के किसानों का एक समूह पिछले एक साल से दिल्ली की अलग-अलग सीमा पर आंदोलन कर रहा है. मोदी सरकार के फैसले पर अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का भी बयान आया है. पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने मोदी सरकार के इस फैसले की तारीफ की.
अमरिंदर सिंह ने कहा कि ‘प्रकाश पर्व पर तीनों कृषि कानूनों को निरस्त (Farm Laws Repeal) करने का फैसला लिया गया और किसानों से माफी मांगी. इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता. मैं इसके लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का शुक्रगुजार हूं. इससे ज्यादा कोई कुछ नहीं कर सकता.
On Prakash Parv took the decision to repeal the 3 #FarmLaws & apologised to the farmers. There can be nothing bigger than this. I'm thankful to him that PM & HM for this, nobody can do anything more than this: Former Punjab CM Captain Amarinder Singh pic.twitter.com/7zQfdEQVNq
— ANI (@ANI) November 19, 2021
वहीं, अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) से जब यह पूछा गया कि कृषि कानूनों को वापस लिये जाने का फैसला लिया जा चुका है तो क्या अब वह बीजेपी के साथ गठबंधन करेंगे? जवाब में अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘मैं तीन महीने से कह रहा था. मैंने कहा था कि किसानों का मुद्दा पहले आता है, उसके बाद ही हम आपके साथ सीट एडजस्टमेंट करेंगे.
I had been saying for three months. I had said that the farmers' issue comes first, only then would we have seat adjustment with you: Former Punjab CM & ex-Congress leader Captain Amarinder Singh when asked that what would be his next step, if his party would go with BJP pic.twitter.com/AduYwPGaKF
— ANI (@ANI) November 19, 2021
मालूम हो कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने हाल ही में कांग्रेस (Congress) का दामन छोड़कर अपनी नई पार्टी का ऐलान किया था. दिल्ली में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात भी की थी. उस समय ये अटकलें लगाई जा रही थी कि अमरिंदर सिंह बीजेपी (BJP) में शामिल हो सकते हैं. हालांकि जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने इससे इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा था कि कृषि कानूनों को वापस लिये जाने के बाद ही वह बीजेपी के साथ गठबंधन के बारे में सोचेंगे. बता दें कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव (Punjab Assembly Polls 2022) होने हैं.
(इनपुट: ANI)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.