capt Amarinder Singh To launch a political party soon : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह (capt Amarinder Singh) ने कहा कि वह जल्द ही अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी के गठन की घोषणा करेंगे. नयी पार्टी बनाने की घोषणा करने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा कि अकाली समूह से अलग हुए दलों समेत समान विचार धारा की पार्टियों से साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने का भी विचार है. कैप्टन ने बीजेपी के साथ भी समझौते की उम्मीद जताई है.
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, पंजाब के भविष्य की लड़ाई जारी है. जल्द ही अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी की शुरुआत की घोषणा करूंगा. पंजाब और उसके लोगों के हितों की सेवा करने के लिए, जिसमें हमारे किसान भी शामिल हैं जो एक साल से अधिक समय से अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं’. उन्होंने यह भी कहा कि ”मैं अपने लोगों और अपने राज्य’’ का भविष्य सुरक्षित बनाने तक चैन की सांस नहीं लूंगा.
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के पार्टी के गठन को लेकर दिए गए बयान को उनके मीडिया सलाहकार ने भी ट्वीट करके बताया है.
“Will not rest till I can secure the future of my people and my state. Punjab needs political stability and protection from internal & external threats,” tweets Raveen Thukral, media advisor to former Punjab CM Amarinder Singh pic.twitter.com/j02XMjECsH
— ANI (@ANI) October 19, 2021
नई पार्टी बनाने की घोषणा करने के बाद अमरिंदर सिंह ने कहा, अगर किसान आंदोलन का समाधान उनके हित में हो जाता है तो पंजाब में भाजपा के साथ समझौते को लेकर आशान्वित है. पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने आगामी चुनाव में पार्टियों से गठबंधन करने को लेकर कहा, अकाली समूहों से अलग हुए दलों सहित समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन करने का भी विचार है.
पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने ट्वीट किया, “जब तक मैं अपने लोगों और अपने राज्य के भविष्य को सुरक्षित नहीं कर लेता तब तक चैन से नहीं बैठूंगा. पंजाब को राजनीतिक स्थिरता और आंतरिक और बाहरी खतरों से सुरक्षा की जरूरत है.”
कैप्टन ने कहा इस गठजोड़ में शिरोमणि अकाली दल (बादल) से अलग हो चुके सुखदेव सिंह ढींढसा और रणजीत ब्रह्मपुरा के गुट को भी जोड़ेंगे. हालांकि बीजेपी से सीटों पर समझौते से पहले कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन का सही समाधान निकलना आवश्यक है.
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के साथ लंबे मतभेद और प्रदेश कांग्रेस में अंदरुनी लड़ाई के बाद अमरिंदर ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से पिछले महीने इस्तीफा दे दिया था. पार्टी ने उनके स्थान पर चरणजीत सिंह चन्नी को नया मुख्यमंत्री बनाया है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.