राजस्थान: जेल से इस तरह फरार हुए तीन कैदी, जानकर पुलिस के भी उड़े होश, बोली-ढूंढ रहे हैं उन शातिरों को

राजस्थान के बांसवाड़ा जेल से तीन कैदी फरार हो गए हैं. कैदियों ने भागने के लिए ऐसी जुगत लगाई, जिसे जानकर पुलिस के भी होश उड़ गए हैं. जिसने भी सुना कह रहा है ये तो गजब है जिस जेल से परिंदे भी पर नहीं मार सकते, वहां से कैसे फरार हो गए कैदी.

Written by: Kajal Kumari
Updated: June 10, 2022, 12:40 PM IST

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जेल से गुरुवार की सुबह तीन कैदी फरार हो गए. बांसवाड़ा जेल जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां से कैदी कैसे फरार हो गए-ये जानकर लोग भी आश्चर्यचकित रह गए तो वहीं पुलिस के भी होश उड़ गए हैं. जिस जेल की दीवार 22 फीट ऊंची है और दीवार के ऊपर लगे तारों के जाल में करंट दौड़ता रहता है, उस जेल से कैदियों का फरार होना अजीबोगरीब बात है. ये जानकर सभी हतप्रभ हैं. चोरों के फरार होने की जुगत जानकर आप भी कहेंगे -गजब कर दिया.

जानिए कैसे भागे कैदी

बांसवाड़ा जेल के जेलर मान सिंह ने बताया कि अलग-अलग मामलों में न्यायिक हिरासत में बंद तीन कैदी बांसवाड़ा जिला जेल से कोठरी की दीवार में छेद करके और बाद में कंबल का इस्तेमाल कर जेल की बाहरी सीमा को पार करने के लिए भाग निकले. जेलर ने बताया कि ये घटना गुरुवार की दोपहर 2 से 3 बजे के बीच की है. तीनों आरोपियों की उम्र करीब 20-22 साल है. पुलिस ने फरार तीनों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है. हम मामले की जांच कर रहे हैं और तीनों फरार कैदी जल्द ही पकड़े जाएंगे.

 लगाई गजब की जुगत, अहले सुबह हुए फरार

कुछ दिन पहले ही इन कैदियों को यहां लाया गया था. इस जेल की दीवारें 22 फीट ऊंची होने के साथ उसके पर बिजली के एलटी लाइनों में करंट जारी था. ऐसे में यहां से परिंदा भी पर मारकर नहीं निकल पाता. ऐसे में ये कैदी जेल से फरार हो गए हैं, जो आश्चर्यजनक है.

जेल की दीवार पर तीन कंबल एक-दूसरे से बंधे मिले और जिनके जरिए वह दीवार पर चढ़े और कवच बनाकर बहती बिजली के तारों के नीचे से निकलने में कामयाब हो गए होंगे. जेल की दीवार में दो जगह से कैदियों के चढ़ने के निशान मिले हैं. भीतर से पैर जमाने के लिए दीवार को कुछ जगह पर पत्थर से खोदने की कोशिश भी हुई है.

जेल सूत्रों की मानें तो अंदर की दीवार को पार करने के लिए कैदियों ने एक-दूसरे को कंधा दिया होगा. बैरक में चार कैदी थे. इनमें से एक कैदी अंदर ही रह गया और बाकी भाग गए. भागे हुए कैदियों की बैरक में पुलिस को स्टील की मुड़ी हुई थाली मिली है. कयास है कि थाली को मोड़कर कैदियों ने बंद बैरक की दीवार को खोदा है.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.