By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
वायरल हुआ सब इंस्पेक्टर की शादी का कार्ड, कहानी है काफी दर्दनाक
राजस्थान के भरतपुर में एक अनोखा शादी का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है.
जयपुर: राजस्थान के भरतपुर में एक अनोखा शादी का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है. भरतपुर में ट्रैफिक पुलिस में तैनात महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ने सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक नई पहल शुरू की है. महिला पुलिस अधिकारी ने अपनी शादी के कार्ड पर यातायात नियमों को प्रकाशित कराया है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके.
दरअसल भरतपुर ट्रैफिक पुलिस में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर मंजू फौजदार की 19 अप्रैल को शादी है. इसके लिए अपने रिश्तेदारों और परिचितों को शादी का कार्ड देने के लिए उन्होंने जो कार्ड छपवाए हैं, उनमें यातायात नियमों को अंकित करवाया है. उनका कहना है कि इसका मकसद है कि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं में कमी आए. ड्यूटी के दौरान वह देखती हैं कि ज्यादातर युवा ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं और बगैर हेलमेट लगाए वाहन चलाते हैं.

यह महिला पुलिस अधिकारी भरतपुर के कुम्हेर थाना क्षेत्र के गांव बेलारा कला की रहने वाली हैं. उसके पिता ईश्वर सिंह भी पुलिस में सिपाही थे लेकिन दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. जब मंजू मात्र एक साल की थी. इसके अलावा उसके एकलौते भाई देवेंद्र सिंह की भी दुर्घटना में मौत हो गई. अब परिवार में महज दो बहन और मां बची हैं. उनकी मां ने अपने पति के सपने को पूरा करने के लिए अपनी बेटी मंजू फौजदार को खूब पढ़ा लिखा पुलिस अधिकारी बनाया.
उनकी कोशिश है कि वह लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने व पालन करवाते हुए सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों को रोक सकें. हादसे में पहले उनके पिता की मौत हुई और फिर बाद में भाई की मौत हो गई जिसके बाद मंजू ने संकल्प लिया कि वह एक दिन पुलिस सब इंस्पेक्टर बनकर सड़क हादसों को रोकने का प्रयास करेंगी.
Also Read:
-
8 साल तक 'ना', फिर 8 दिन के बाद 'हां', प्रेग्नेंसी के बाद शादी के लिए मानी थीं Neha Dhupia, ऐसी है Angad Bedi की ‘messy’ love story
-
60 दिन में टूट गई थी Manoj Bajpayee की शादी? अपनी जान लेने पर उतारू थे एक्टर, रोज़ साथ सोने आते थे दोस्त!
-
राजस्थान SDM पर गिरी गाज, अरेस्ट होने के साथ हो गईं सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें