राजस्थान में हार के बाद अशोक गहलोत का इस्तीफा, कहा- BJP ने चुनाव में हिंदू-मुसलमान किया, सांप्रदायिक मुद्दे उठाए

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मिली हार को लेकर अशोक गहलोत ने बयान दिया है.

Published: December 3, 2023, 5:26 PM IST

Rajasthan Vidhansabha Chunav Result: राजस्थान में मिली बुरी हार के बाद अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है. अशोक गहलोत ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव के दौरान हिंदू मुसलमान किया. और कई सांप्रदायिक मुद्दों पर बात की. बीजेपी ने कन्हैया लाल का मुद्दा उठाया. और राजस्थान में चुनाव होते हुए भी कश्मीर की धारा 370 का ज़िक्र किया.

अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के जो नतीजे आये हैं, वो अप्रत्याशित हैं. मैं जनसेवा करता रहूंगा. जनता हमें समझ नहीं पाई. अशोक गहलोत ने कहा कि हम नई सरकार बनाने में मदद करेंगे.

बता दें कि कांग्रेस को मध्य प्रदेश, राजस्थान, और छत्तीसगढ़ में बुरी हार मिली है. मध्य प्रदेश के नतीजे चौंकाने वाले रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस यहां जीत को लेकर काफी आश्वस्त थी, लेकिन मध्य प्रदेश में बीजेपी ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है. मध्य प्रदेश में बीजेपी को 165 सीटें मिलते दिख रही हैं, जबकि कांग्रेस सिर्फ 64 पर सिमट सकती है. आखिरी नतीजे भी लगभग यही होंगे. यहां बहुत का आंकड़ा 116 है.

वहीं, राजस्थान में बीजेपी को 115 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस 70 पर सिमटते दिख रही है. जबकि छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. तेलंगाना में कांग्रेस को सफलता मिली है. यहां कांग्रेस को 64 सीटें मिली हैं, जबकि BRS सिर्फ 39 पर सिमट गई. यहां बीजेपी को सिर्फ 8 सीटें मिली हैं.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.