Ramesh Bidhuri को बीजेपी ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, संसद में दानिश अली को कहा था आतंकी

सांसद रमेश बिधूड़ी को बीजेपी ने वहां की जिम्मेदारी सौंपी है, जहां से सचिन पायलट (Sachin Pilot) विधायक हैं.

Published date india.com Published: September 27, 2023 11:08 PM IST
Ramesh Bidhuri को बीजेपी ने दी ये बड़ी जिम्मेदारी, संसद में दानिश अली को कहा था आतंकी

नई दिल्ली: लोकसभा में बसपा सांसद दानिश अली (Danish Ali) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कर विवादों में घिरे अपने लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी (Ramesh Bidhuri) को बीजेपी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है. बीजेपी ने रमेश बिधूड़ी को राजस्थान के टोंक जिले में चुनाव जिम्मेदारी सौंपी है. ये वही जिला है जहाँ की एक विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता सचिन पायलट विधायक हैं. बताया जा रहा है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस सीट पर रमेश बिधूड़ी बीजेपी के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

जिले में बड़ी संख्या में गुर्जर समुदाय होने के कारण भाजपा मानती है कि बिधूड़ी गुर्जर वोट उसके पक्ष में ला सकती है क्योंकि बिधूड़ी भी गुर्जर समुदाय से आते हैं. इस जिले में विधानसभा की चार सीट है जिनमें एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट के पास है. पायलट भी गुर्जर हैं.

सूत्रों ने बताया कि बिधूड़ी की जिम्मेदारी जिले के पार्टी के चुनाव प्रभारी के रूप में होगी. पार्टी नेताओं का कहना है कि मीणा और मुसलमान इस जिले में दो अन्य बड़े समुदाय हैं. सचिन पायलट 2018 में टोंक विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए थे. बिधूड़ी ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि जयपुर में टोंक जिले के लिए हुई समन्वय समिति की बैठक में वह शामिल हुए. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी पी जोशी भी उस बैठक में उपस्थित थे.

बिधूड़ी राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा के जमीनी नेताओं में आते हैं तथा अपने निर्वाचन क्षेत्र में उनका खासा असर है. भाजपा नेताओं का कहना है कि पार्टी विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव में अपने सांसदों को नियमित रूप से तैनात करती है तथा विधूड़ी की सेवा कई पिछले चुनावों में ली जा चुकी है.

बता दें कि हाल ही में संसद में रमेश बिधूड़ी ने बसपा सांसद दानिश अली को आतंकी और उग्रवादी कहा था. इसके साथ ही संसद में दानिश अली की धार्मिक पहचान पर हमला किया था. लोकसभा में पिछले सप्ताह अली के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने पर कई दलों ने दक्षिण दिल्ली के सांसद विधूड़ी की आलोचना की थी. विपक्षी दलों ने उन्हें सदन से निलंबित करने की मांग की. उसके बाद भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.