Congress ने राजस्थान के लिए 23 उम्मीदवारों की 6वीं लिस्ट जारी की, कई नए चेहरे, इस मंत्री का कटा टिकट

Rajasthan assembly polls: राज्य की 200 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है, अब तक 179 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. अब सिर्फ 21 सीटों पर घोषणा बाकी है

Published date india.com Updated: November 4, 2023 11:59 PM IST
Congress ने राजस्थान के लिए 23 उम्मीदवारों की 6वीं लिस्ट जारी की, कई नए चेहरे, इस मंत्री का कटा टिकट

कांग्रेस Congress ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 23 उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की है भरतपुर सीट रालोद के लिए छोड़ी है. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 23 प्रत्याशियों की लिस्ट में कई नए चेहरों को मौका दिया है. अब तक 200 विधानसभा सीटों में से 179 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. अब सिर्फ 21 सीटों पर घोषणा बाकी है.

कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 33, दूसरी लिस्ट में 43, तीसरी लिस्ट में 19, चौथी लिस्ट में 56 और पांचवीं लिस्ट में 5 उम्मेदवार के नामों की घोषणा की थी. अब तक 200 विधानसभा सीटों में से 179 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं. अब 21 सीटों पर घोषणा बाकी है. जलदाय मंत्री महेश जोशी और एक विधायक का टिकट काट दिया गया है. उनकी जगह हवामहल से आर आर तिवाड़ी को चुनावी जंग में उतारा गया है.

23 उम्मीदवारों की सूची में नए चेहरों में संगरिया से पायलट समर्थक अभिमन्यू पूनिया, भादरा से अजीत बेनीवाल, चौमूं से डॉ शिखा मील बराला, हवामहल से आरआर तिवारी, पिलानी से पीतराम काला, मालपुरा से घासीलाल चौधरी, अलवर शहर से अजय अग्रवाल, मेड़ता से शिवरतन वाल्मीकि, फलौदी से प्रकाश छंगाणी, सूरसागर से शहजाद खान, चौरासी से ताराचंद भगौरा, भीलवाड़ा से ओम नारायनीवाल हैं.

पिछले साल सितंबर में पार्टी आलाकमान के आदेशों का पालन नहीं करने के लिए जोशी को दो अन्य लोगों के साथ कारण बताओ नोटिस दिया गया था. जोशी, शहरी विकास और आवास मंत्री शांति धारीवाल और राजस्थान पर्यटन विकास निगम (आरटीडीसी) के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को 2022 में पार्टी के व्हिप के खिलाफ जाने के लिए कारण बताओ नोटिस दिया गया था.

धारीवाल और जोशी ने मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ धारीवाल के आवास पर मुख्यमंत्री गहलोत के समर्थक विधायकों के साथ बैठक की थी. और अपने धुर विरोधी सचिन पायलट के पक्ष में पाला बदलने का विरोध कर रहे थे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

23 उम्मीदवारों की सूची में एक मंत्री, एक विधायक सहित 11 नेताओं के टिकट काटे गए हैं, इनमें हवामहल से महेश जोशी, पिलानी से जेपी चंदेलिया, संगरिया से शबनम गोदारा,भादरा से डॉ सुरेश चौधरी, अलवर शहर से श्वेता सैनी,चौमूं से भगवान सहाय सैनी, मेड़ता से सोनू चितारा, फलौदी से महेश व्यास, सूरसागर से अयूब खान, चौरासी से मंजूला देवी, भीलवाड़ा से अनिल शामिल है. पिछली बार सूरसागर से उम्मीदवार प्रो. अयूब खान अभी आरपीएसससी के सदस्य हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.