आसमान गरजा, थरथराई धरती! जब पोखरण में वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने दिखाया अपना जौहर। देखें VIDEO

Vayushakti' 2024: भारतीय वायु सेना की शक्ति के प्रदर्शन का 'वायु शक्ति' का आज आयोजन हुआ. इस दौरान सेना के साथ कई संयुक्त अभियानों का भी संचालन हुआ.

Published date india.com Published: February 17, 2024 9:26 PM IST
आसमान गरजा, थरथराई धरती! जब पोखरण में वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने दिखाया अपना जौहर। देखें VIDEO

Indian Air Force ‘Vayushakti’ Programme: भारतीय वायु सेना ने आज, 17 फरवरी को जैसलमेर के पास पोखरण के एयर टू ग्राउंड रेंज में वायु शक्ति 2024 (Vayushakti 2024) का आयोजन किया. हमेशा की तरह इस बार भी ‘वायु शक्ति’ द्वारा भारतीय वायु सेना की दिन और रात में संचालित की जाने वाली आक्रामक एवं रक्षात्मक क्षमताओं का शानदार प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भारतीय सेना के साथ कई संयुक्त अभियानों का भी संचालन हुआ. आइए एक-एक करके आपको दिखाते हैं वायु शक्ति में शामिल सभी अभियान-

एशिया की सबसे बड़ी फील्ड फायरिंग रेंज चांधन फायरिंग रेंज में भारतीय वायु सेना ने ‘वायु शक्ति’ की ताकत देखी गई. इस मौके पर एयरफोर्स ने अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए रॉकेटों की बौछार की और बम गिराए.

इसके अलावा भारतीय वायु सेना के कई अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान जैसै- बीएई हॉक, जगुआर, मिग-29, तेजस और एमआई-17 और अपाचे आदि हेलीकॉप्टरों ने पिन प्वाइंट सटीकता के साथ रॉकेटों की बौछार की और बम गिराए. ये सब भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) की कौशलता और युद्ध तैयारियों के उच्च स्तर को दर्शाते हैं.

भारतीय वायु सेना के ‘वायु शक्ति’ 2024 में मारक क्षमता प्रदर्शन में सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें दागना भी शामिल था. इसके साथ ही वायु सेना के गरुड़ बल द्वारा आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन से भरपूर समन्वित हमला इस आयोजन का एक और विशेष आकर्षण रहा.

‘वायु शक्ति’ का एक और विशेष प्रदर्शन युद्ध के मैदान में चिनूक हेलीकॉप्टरों (Chinnok Helicopter’s) द्वारा भारी तोपों की लैंडिंग थी.

वायु सेना के ‘वायु शक्ति’ 2024 कार्यक्रम के दौरान CDS जनरल अनिल चौधरी,चीफ ऑफ़ नेवी स्टाफ एडमिरल हरि कुमार, चीफ ऑफ एयर स्टाफ वीआर चौधरी व ट्राई सर्वेसेज के अधिकारी मौजूद रहे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.