राजस्थान विधानसभा चुनाव: मानवेंद्र सिंह ने कहा- वसुंधरा के खिलाफ चुनौती स्वीकार लेकिन सीएम पद का दावेदार नहीं

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित किए गए मानवेंद्र सिंह

Published: November 17, 2018, 4:05 PM IST

नई दिल्ली: आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित किए गए मानवेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि यह चुनौती उन्हें स्वीकार है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री या किसी दूसरे पद के दावेदार नहीं हैं. भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता जसवंत सिंह के पुत्र हैं.

पार्टी ने यह जिम्मेदारी दी

उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद मीडिया से मुखातिब मानवेंद्र ने कहा, ‘राहुल गांधी और केंद्रीय चुनाव समिति ने मुझ पर विश्वास जताया है. मैं उनका आभारी हूं. यह एक चुनौती है जिसे स्वीकार करता हूं.’ उन्होंने यह भी कहा,‘यह पहले से तय नहीं था. पार्टी की ओर से अचानक से मुझसे कहा गया. मेरी इच्छा लोकसभा चुनाव लड़ने की थी और वह आज भी है. लेकिन फिलहाल प़ार्टी ने यह जिम्मेदारी दी है जिसे मैं पूरी तरह निभाऊंगा.’’ यह पूछे जाने पर कि क्या इस उम्मीदवारी के बाद वह भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शामिल हो गए हैं तो मानवेंद्र सिंह ने कहा, मैं किसी पद का दावेदार नहीं हूं. मेरी इच्छा किसी पद की नहीं है.

राजस्थान चुनाव: सचिन पायलट की उम्मीदवारी से टोंक पर निगाहें, भाजपा के गढ़ में मिलेगी जीत?

कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 32 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की जिसमें मानवेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खिलाफ झालरापाटन से चुनावी मैदान में उतारा गया है. मानवेंद्र पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र हैं. वह सांसद रह चुके हैं. वह हाल में ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं. (इनपुट एजेंसी)

राजस्‍थान में सीएम होगा कौन? इलेक्‍शन से पहले ही कांग्रेस में मुख्‍यमंत्री पद की दौड़ तेज हुई

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.