जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने मंगलवार को कहा कि राज्य में भाजपा के पांच साल के शासन को समाप्त कर कांग्रेस सत्ता में आने के लिए तैयार है. सचिन पायलट ने साथ ही ये भी कहा कि आज ही के दिन एक साल पहले राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष बने थे. ये परिणाम राहुल को तोहफा है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “रुझानों से साफ है कि कांग्रेस राजस्थान में बहुमत से सरकार बनाएगी. हालांकि, हमें अंतिम नतीजों का इंतजार करना चाहिए.”
Sachin Pilot, Congress: Trends make it clear that Congress is forming Govt in #Rajasthan with full majority, we had 21 seats last time. We should wait for the final numbers. Congress leadership and MLAs will decide who will get what role pic.twitter.com/H4yvc5JEeK
— ANI (@ANI) December 11, 2018
पार्टी नेतृत्व करेगा सीएम पद का फैसला
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस उम्मीदवार 199 सीटों में से 100 पर आगे हैं जबकि भाजपा 77 पर आगे है. उन्होंने कहा कि राजस्थान के लोगों ने भाजपा के प्रति अपना गुस्सा दिखाया है. पायलट ने कहा, “ये नतीजे राहुल गांधी के लिए उपहार है, जो एक साल पहले इसी दिन कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बने थे.” यह पूछने पर कि यदि कांग्रेस राज्य में सरकार बनाती है तो मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इसके जवाब में पायलट ने कहा कि पार्टी नेतृत्व और विधायकों द्वारा ही यह फैसला लिया जाएगा. उन्होंने कहा, “हमने राजस्थान में कांग्रेस को वापस लाने के लिए मिलकर काम किया है. यह लोगों की जीत है.” (इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.