
Avinash Rai
पॉलिटिकल और अंतरराष्ट्रीय खबरों से अविनाश राय को खासा लगाव है. अविनाश फिलहाल इंडिया.कॉम हिंदी के जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास मीडिया में काम करने का 4 साल ... और पढ़ें
नई दिल्ली: राजस्थान में सियासी घमासान एक बार फिर तेज हो गया है. इस बार राजस्थान विधानसभा के स्पीकर सीपी जोशी ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर याचिका को वापस ले लिया है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिक वापस लेने की अपील को स्वीकार कर लिया है. इस बात की जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने दी. उन्होने इस बात को स्वीकार किया की सीपी जोशी द्वारा दायर याचिका को वापस लिया गया है. गौरतलब है कि यह पूरा मामला सचिन पायलट व उनके विधायकों के नामांकन को खारिज करने को लेकर शुरू हुआ था.
हालांकि कपिल सिब्बल ने कहा कि हाईकोर्ट के आए फैसले को आगे चुनौती दी जा सकती है. बता दें कि कांग्रेस अब इस मामले को राजनैतिक तरीके से सुलझाने में जुटी हुई है. वहीं दूसरी तरफ राजस्थान के राज्यपाल ने एक बार फिर विधानसभा सत्र बुलाने संबंधी फाइल को राज्य सरकार को लौटा दिया. सीएम अशोक गहलोत कैबिनेट ने 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने की सिफारिश संबंधी फाइल राज्यपाल को भेजी थी. राज्यपाल के इस फैसले से राज्य की राजनीति में नया मोड़ आ गया है.
Rajasthan Assembly Speaker CP Joshi withdraws his plea in Supreme Court, against the High Court order asking him to defer his decision on disqualification notices issued to former Deputy Chief Minister Sachin Pilot and 18 other MLAs. pic.twitter.com/rPbFBzIR4K
— ANI (@ANI) July 27, 2020
वहीं राज्य में जारी इस राजनीतिक संकट के बीच बहुजन समाज पार्टी ने व्हिप जारी अपने विधायकों से कहा है कि वह सदन में अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ वोट करें. वैसे बसपा के सभी छह विधायकों ने राज्य स्तर पर पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लिया था. अब बसपा के केंद्रीय नेतृत्व का कहना है कि बसपा एक राष्ट्रीय पार्टी है ऐसे में उसका राज्य स्तर पर विलय हो ही नहीं सकता.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.