Rajasthan: गहलोत के वफादार मंत्री के बोल, बीजेपी अगर ED, CBI, IT भेजेगी तो जवाब देंगे, सरकार बचाने के लिए हम सड़कों पर खून बहा सकते हैं

राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वफादार मंत्री पीएस खाचरियावास का विवादित बयान

Published date india.com Published: September 26, 2022 3:17 PM IST
Rajasthan: CM Ashok Gehlot's loyal minister Controversial statement- if BJP sends ED, CBI, IT, we will answer, we can shed blood on the streets to save the govt
राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री गहलोत के वफादार मंत्री पीएस खाचरियावास का आज सोमवार को विवादित बयान सामने आया है.

Rajasthan: राजस्थान में सियासी घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री गहलोत के वफादार मंत्री पीएस खाचरियावास का आज सोमवार को विवादित बयान सामने आया है. मंत्री पीएस खाचरियावास ने कहा, राजस्थान की सड़कों पर ED, CBI और IT उतरने वाली है. भाजपा अगर एजेंसी भेजेगी तो एजेंसी का जवाब देंगे. सरकार बचाने के लिए एकजुट हुए कांग्रेस के हर विधायक और कार्यकर्ता, हम सड़कों पर खून बहा सकते हैं.

सीएम गहलोत के वफादार मंत्री पीएस खाचरियावास ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरकर लड़ना पड़ेगा। भाजपा अगर एजेंसी भेजेगी तो एजेंसी का जवाब देंगे. कांग्रेस की सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता और विधायक लड़ेगा. लेकिन अगर विधायक भाजपा की साजिश के खिलाफ सरकार बचाना चाहते हैं तो उनकी बात सुनी जानी चाहिए.

वहीं, जयपुर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, कल जो भी कुछ हुआ उससे हमने कांग्रेस अध्यक्ष को अवगत कराया है. अंत में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसका सभी को पालन करना होगा. पार्टी को एकजुट रखना है और पार्टी में अनुशासन रहना चाहिए.

बता दें कि जयपुर में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने की कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है.

कांग्रेस विधायक दल की बैठक के लिए जयपुर आए पार्टी पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन आज सोमवार को दिल्‍ली लौटकर राज्य में मौजूदा राजनीति‍क घटनाक्रम पर अपनी रिपोर्ट पार्टी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को सौंपेंगे.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

माकन ने कहा, अब मैं और खड़गे जी वापस दिल्‍ली जा रहे हैं और हम अपनी पूरी रिपोर्ट कांग्रेस अध्‍यक्ष को सौंपेंगे. उन्‍होंने कांग्रेस के कई विधायकों के विधायक दल की बैठक में नहीं आने को अनुशासनहीनता बताया. उन्होंने कहा कि जब विधायक दल की कोई आधिकारिक बैठक बुलाई गई हो और यदि कोई उसी के समानांतर एक अनाधिकारिक बैठक बुलाए, तो यह प्रथमदृष्टया अनुशासनहीनता है. माकन ने कहा, आगे देखेंगे कि इस पर क्‍या कार्रवाई होती है.

बता दें कि कल रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्‍यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार कई विधायक बैठक में नहीं आए. उन्होंने संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से वे विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ. सीपी जोशी से म‍िलने गए और अपने इस्तीफे सौंप दिए थे. (input: bhasha)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.