By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट बोले- कांग्रेस चाहती है कि अयोध्या में बने भव्य मंदिर
राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या मामले का पटाक्षेप हो जाना चाहिए और न्यायालय के फैसले के मद्देनजर पार्टी चाहती है कि वहां भव्य मंदिर बने.
जयपुर: राजस्थान के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद अयोध्या मामले का पटाक्षेप हो जाना चाहिए और न्यायालय के फैसले के मद्देनजर पार्टी चाहती है कि वहां भव्य मंदिर बने. पायलट ने अयोध्या मामले पर दौसा में संवाददाताओं से कहा कि इस मुद्दे पर राजनीति अब बंद होनी चाहिए.
Rajasthan Deputy CM & Congress leader Sachin Pilot: Supreme Court has delivered its verdict and everyone should accept it. Politics over it should end now. Congress party wants that a grand temple should be built in Ayodhya. pic.twitter.com/Yw9Ac1FS30
— ANI (@ANI) November 22, 2019
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उच्चतम न्यायालय का फैसला सबको स्वीकार्य है. सहर्ष हमें सम्मान कर उस निर्णय का पालन करना पड़ेगा. अब इस मुद्दे पर राजनीति करना बंद करना पड़ेगा, दुनिया आगे निकल रही है. पायलट ने कहा कि जो निर्णय आया है, अच्छा है सबने स्वागत किया है. कांग्रेस पार्टी चाहती है कि एक भव्य मंदिर वहां पर बने. लेकिन इस प्रकरण में तीस साल तक जितने लोगों को राजनीति करनी थी, कर ली अब मैं समझता हूं कि इस पर बार-बार बोलने से किसी को राजनीतिक फायदा होने वाला नहीं है. कुछ राज्यों के विधानसभा व राजस्थान में निकाय चुनाव के परिणाम की ओर इशारा करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पायलट ने कहा कि देश में माहौल बदल रहा है. उन्होंने कहा,’ इसका मतलब है कि संगठन ने, कार्यकर्ताओं ने काम किया है. सरकार की योजनाओं को लोगों ने पसंद किया है. जो परिणाम हरियाणा में आए हैं. महाराष्ट्र में अब सरकार कांग्रेस की साझा बनने वाली है. तो पूरे देश में माहौल बदल रहा है.
अयोध्या मामले पर पुनर्विचार याचिका दायर करना फायदेमंद नहीं: महमूद मदनी गुट
राजस्थान के 49 नगर निकायों के चुनाव में कांग्रेस को 20 में मिला स्पष्ट बहुमत
उन्होंने कहा कि राजस्थान में हम लोगों ने जिस तरह से काम किया मुझे कहते हुए खुशी है कि कांग्रेस संगठन ने जितनी मेहनत और तत्परता से विपक्ष में काम किया उतनी ही मेहनत से संगठन सत्ता में होने के बावजूद काम कर रहा है. उल्लेखनीय है कि राज्य में 49 नगर निकायों के चुनाव में कांग्रेस को 20 में स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि पार्टी नेताओं का कहना है कि निर्दलीयों को साथ लेकर वह कम से कम 30 जगह बोर्ड बना लेगी.
अयोध्या मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी बोले- अदालत के फैसले से बहुत खुश हूं
भाजपा के गढ़ पर कांग्रेस का कब्जा
परिणाम से उत्साहित उपमुख्यमंत्री पायलट ने कहा कि भाजपा हमेशा मानती थी कि शहरी क्षेत्र उसका गढ़ है. लेकिन ये जो परिणाम आए हैं लगभग 50 जगह निकाय में चुनाव हुए केवल छह जगह भाजपा को बहुमत मिला है. आप कल्पना कीजिए कि छह महीने पहले भाजपा ने सभी 25 लोकसभा सीटें जीती थीं आज वहां कांग्रेस को भारी बहुमत के साथ लोगों ने बढ़त दी है.
बॉलीवुड के प्रसिद्ध लेखक जावेद अख्तर ने अयोध्या फैसले पर कही ये बात
Also Read:
-
किस कंपनी में नौकरी करते थे राहुल गांधी, राजनीति में आने से पहले मिलती थी इतनी सैलरी
-
कौन बनेगा केरलम का मुख्यमंत्री? ये तीन नाम सबसे आगे, कांग्रेस में लिए जा रहे हैं इंटरव्यू, जानिए कब होगी CM की घोषणा
-
तमिलनाडु में थलपति विजय का सरकार बनाना हुआ मुश्किल, गवर्नर ने मांगे 118 विधायकों के साइन, DMK को हॉर्स ट्रेडिंग का डर
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें