Watch Video: 'इनके कोचिंग संस्थान खाली हो जाएंगे', Kota Suicide Case में गहलोत के मंत्री ने दी चेतावनी, कहा- इनका 'इलाज' करेंगे

कोटा में छात्रों के सुसाइड केस बढ़ने से परेशान सरकार ने कोचिंग संस्थानों पर एक्शन का संकेत दिया है. मंत्री खचरियावास ने कहा कि वो कोचिंग संस्थान वालों पर काननी कार्रवाई करेंगे.

Published date india.com Updated: August 28, 2023 1:07 PM IST
Watch Video: 'इनके कोचिंग संस्थान खाली हो जाएंगे', Kota Suicide Case में गहलोत के मंत्री ने दी चेतावनी, कहा- इनका 'इलाज' करेंगे

जयपुरः राजस्थान के कोटा में लगातार छात्रों के सुसाइड (Kota Students Suicide Case) के केस बढ़ने से राज्य सरकार भी चिंचित है. मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास (Rajasthan Minister Pratap Singh Khachariyawas) ने कड़े शब्दों में कोचिंग संस्थानों को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि कोचिंग वालों का सरकार इलाज (कार्रवाई) करेगी. जब सीएम गहलोत के कहने से नहीं समझ रहे तो कानून के डंडे से समझाया जाएगा. उन्होंने कहा कि राजस्थान के कोचिंग संचालक बहुत पैसे वाले हैं. मैं मान गया लेकिन वो पैसे के दम पर बच्चों को तंग नहीं कर सकते. ये कोचिंग संचालक सावधान हो जाएं, इनके कोचिंग खाली हो जाएंगे. मंत्री कहा कि कोचिंग वालों को एग्जाम लेने का कोई अधिकार नहीं है. मंत्री ने कहा कि मैं बच्चों के मां-बाप से कहूंगा कि ये बच्चे कोचिंग से आगे नहीं बढ़ रहे…बच्चे तो आपके पढ़ने में होशियार हैं वैसे भी…आप इन कोचिंग वालों को पैसे भी देते हो…वो आपके बच्चे को परेशान करते हैं. थ्रेट करते हैं.

प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने एसपी–कलेक्टर को खुली छूट दे रखी है. जो भी कोचिंग संस्थान सरकार की गाइडलाइन का पालन नहीं करते हैं. उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए . मंत्री ने कहा कि कोचिंग संस्थान एग्जाम के नाम पर बच्चे से बदतमीजी करते हैं. उसे डिमोरलाइज करते हैं. इस तरह की जानकारी उन्हें मिली है. ये रेगुलर हो रहा है लेकिन एक कोचिंग वाले को मुंह से मैंने ये नहीं सुना जिसने कहा हो कि आज मेरी आत्मा रो रही है, पैसे इकठ्ठे करने में लगे हैं.

वहीं, मंत्री महेश जोशी (Mahesh Joshi) ने कहा कि कोचिंग संस्थानों के लिए नीति बननी चाहिए. जब तक नीति नहीं बन जाती. तब तक कोचिंग संस्थानों को बंद कर देना चाहिए. वहीं राजस्थान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह ( Rajasthan Congress President Govind Singh Dotasra) ने कहा कि रात दिन मोबाइल देखना, इससे नौजवानों में डिप्रेशन बढ़ रहा है. मैं अपील करूंगा छात्र गंदी संगत छोड़ें, गंदी संगत के साथ बैठेंगे तो इस तरह की भावना पैदा होती है.

जी मीडिया संवाददाता ने बताया कि कोचिंग संचालकों और होस्टल्स मालिकों की जिला प्रशासन ने एक आपात बैठक बुलाई है.स्टेट लेवल कमेटी 2 सितंबर को कोटा पहुंचेगी. प्रिंसिपल सेक्रेटरी हायर एजुकेशन की अध्यक्षता में कमेटी जांच करेगी. अब दो महीने कोचिंग में कोई टेस्ट नहीं होगे. साथ ही आधे समय ही पढ़ाई होगी.

बता दें कि कोटा के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने वाले दो छात्रों ने अलग अलग इलाके में कल खुदकुशी कर ली थी.जिनके शव का आज पोस्टमार्टम करवाया गया है. बिहार के रहने वाले मृतक सार्थक ने भाई ने घटना से दुखी होकर कोटा छोड़ने का मन बनाया है. मृतक के भाई का कहना है कि वह अब अपनी बहन के साथ वापस अपने घर जा रहा है, वो मेडिकल की तैयारी करना नही छोड़ेगा लेकिन अब फिलहाल कोटा में रहने का मन नही है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.