
Kajal Kumari
पत्रकारिता में 12 साल से ज्यादा का अनुभव. साल 2009 में पीटीएन न्यूज चैनल से कैरियर की शुरुआत. 2011 से 2014 तक DDNews में कॉपी एडिटर, साल 2016 से 2020 ... और पढ़ें
Schools Reopen In Rajasthan: राजस्थान में कोरोना की रफ्तार थमने के साथ ही अब प्रदेश में स्कूलों को खोलने की तैयारियां भी चल रही हैं. राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में संकेत दे दिए हैं, जिसके अनुसार फिलहाल पहले चरण में 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने पर मंथन चल रहा है. शिक्षा विभाग की ओर से 15 जुलाई से राजस्थान में फिर से स्कूलों को खोलने की संभावनाएं जताई जा रही है. बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूल खोलने का ऐलान किया जा सकता है.
स्कूलों को अनलॉक करने की प्रक्रिया में पहले फेज में 9वीं से 12वीं क्लास तक के बच्चों को स्कूल बुलाया जा सकता है. आज कैबिनेट अगर मंजूरी देती है तो 15 जुलाई से 9 से 12 तक के स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी. इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड प्रोटोकॉल के पालन की शर्तों के साथ पहले फेज में आधे बच्चों को स्कूल बुलाया जा सकता है, एक दिन छोड़कर स्कूल बुलाने के मॉडल पर क्लास शुरू करने का विचार किया जा रहा है.
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर आते ही मार्च से ही राजस्थान में स्कूल बंद कर दिए गए थे और बच्चों की परीक्षाएं भी नहीं हो सकी थीं. बच्चों को बिना वार्षिक परीक्षा के ही अगले क्लास में प्रोमोट किया गया था. अभी स्कूलों को खोलने के बाद शिक्षक और बाकी स्टाफ नियमित रूप से स्कूल आ रहे हैं लेकिन बच्चों के स्कूल आने पर पाबंदी है. बता दें कि जुलाई से नया सत्र भी शुरू हो चुका है.
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि स्कूलों में छात्रों को बुलाने पर विचार किया जा रहा है और इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी उनकी बात हो चुकी है. उन्होंने कहा कि हम चाहते है कि स्कूल खोलने को लेकर फैसला लिया जाए, क्योंकि यह बच्चों के भविष्य से जुड़ा है. ऐसे में सीएम गहलोत की सहमति के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.