पेट है या स्टोररूम? शख्स ने टूथब्रश सहित गटक रखी थी ये चीजें, अल्ट्रासाउंड देख डॉक्टर भी चौंके

राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको हैरान कर दिया. यहां सर्जरी के दौरान, एक युवक के पेट से 7 टूथब्रश और 2 लोहे के पाने निकाले गए. जानिए पूरा मामला क्या है?

Published date india.com Published: January 2, 2026 11:07 PM IST
पेट है या स्टोररूम? शख्स ने टूथब्रश सहित गटक रखी थी ये चीजें, अल्ट्रासाउंड देख डॉक्टर भी चौंके
Photo From FREEPIK

पिंक सिटी जयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने न केवल डॉक्टरों बल्कि आम जनता को हैरान कर दिया. यहां, एक 26 वर्षीय युवक को लंबे समय से तेज पेट दर्द की शिकायत थी, लेकिन जब जांच हुई तो सच्चाई सामने आने पर हर कोई सन्न रह गया. डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान, युवक के पेट से 7 टूथब्रश और 2 लोहे की रिंच (पाने) निकाले. यह मामला इसलिए भी गंभीर है, क्योंकि ऐसी गैर-खाने योग्य चीजें पेट और आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं. गनीमत रही कि समय रहते इलाज मिल गया और युवक की जान बच गई.

पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंचा था युवक

यह युवक राजस्थान के भीलवाड़ा जिले का रहने वाला है. 26 दिसंबर को उसे पेट में भंयकर दर्द होने लगा. परिजनों ने शुरुआत में स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन दर्द कम होने के बजाय बढ़ता चला गया. हालत बिगड़ती देख परिजन उसे जयपुर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों को युवक की स्थिति संदिग्ध लगी, क्योंकि दर्द सामान्य पेट दर्द से कहीं ज्यादा गंभीर था. इसके बाद तुरंत जरूरी मेडिकल जांच कराने का फैसला लिया गया.

अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखकर उड़ गए होश

डॉक्टरों ने युवक की अल्ट्रासाउंड करवाया, रिपोर्ट आते ही मेडिकल टीम भी हैरान रह गई. जांच में पता चला कि युवक के पेट में कई अजीबो-गरीब चीजें थीं, जिनमें 7 टूथब्रश और 2 लोहे के पाने शामिल थे. इन चीजों का पेट में होना बेहद खतरनाक स्थिति थी. सीनियर गैस्ट्रो सर्जन डॉ. तन्मय पारीक ने बताया कि यह मामला तुरंत सर्जरी का था, क्योंकि देरी जानलेवा साबित हो सकती थी.

दो घंटे तक चली सर्जरी…

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. तन्मय ने बताया कि एंडोस्कोपी के जरिए इन वस्तुओं को निकालना संभव नहीं था, क्योंकि ये आकार में बड़े और नुकीले थे. ऐसे में मेडिकल टीम ने ओपन सर्जरी का फैसला लिया. करीब दो घंटे से ज्यादा समय तक चली इस सर्जरी में डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक पेट से सभी 7 टूथब्रश और 2 लोहे के पाने निकाल लिए. इस ऑपरेशन में एनेस्थेटिस्ट डॉ. आलोक वर्मा और अन्य मेडिकल स्टाफ की भी अहम भूमिका रही. सर्जरी के बाद मरीज की हालत स्थिर बताई गई.

मानसिक परेशानी बनी बड़ी वजह

डॉक्टरों ने बताया कि बातचीत के दौरान पता चला कि युवक मानसिक रूप से परेशान है. इसी वजह से वह यह समझ नहीं पाया कि कौन सी चीज खाने योग्य है और कौन सी नहीं. मानसिक स्वास्थ्य की समस्या के चलते उसने गैर-खाने वाली वस्तुएं निगल लीं, जिससे यह खतरनाक स्थिति पैदा हुई. डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि इस तरह की चीजें निगलना जानलेवा हो सकता है और ऐसे मामलों में तुरंत मेडिकल मदद लेना बेहद जरूरी है. समय पर इलाज मिलने से युवक की जान बच गई और परिजनों ने डॉक्टरों का आभार जताया.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.