17999 रुपये में लॉन्च होने जा रहा है iQOO Z9 5G? जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

एक ट्वीट के हिसाब से iQOO Z9 5G के 8GB/128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये और 8GB/256GB वर्जन की कीमत 21,999 रुपये बताई जा रही है

Published date india.com Published: March 8, 2024 1:19 PM IST
17999 रुपये में लॉन्च होने जा रहा है iQOO Z9 5G? जानें फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

नई दिल्ली। iQOO Z9 5G को भारतीय बाजार में 12 मार्च को लॉन्च किया जा रहा है। कंपनी द्वारा कीमतों की घोषणा की जानी है लेकिन हमारे पास स्मार्टफोन रिव्यू के लिए आ चुका है और iQOO Z9 को लेकर हमारी मुलाकात कैसी रही है आपको इस आर्टिकल में पता चल जाएगा। साथ ही इस स्मार्टफोन के फीचर्स के बारे में भी हम आपको सभी जानकारी दे देंगे।

वैसे तो X या्नी ट्वीटर पर मुकुल द्वारा किए गए एक ट्वीट के हिसाब से iQOO Z9 5G के 8GB/128GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपये और 8GB/256GB वर्जन की कीमत 21,999 रुपये बताई जा रही है। हालांकि, ICICI बैंक और HDFC बैंक कार्ड से आपको करीब 2000 रुपये का डिस्काउंड मिल जाएगा और Amazon और Prime early सेल्स 13 मार्च 12 बजे और ओपन सेल 14 मार्च 12 बजे से शुरू हो जाएगी।

खैर, हमारे पास आया iQOO Z9 8GB + 256 GB वेरिएंट वाला आया है और यह ग्राफीन ब्लू कलर के साथ आया है जो कि काफी ज्यादा प्यारा लग रहा है। हालांकि, आपके पास एक ब्रश्ड ग्रीन रंग का भी विकल्प मौजूद है।

सबसे डिस्प्ले की बात करें तो iQOO Z9 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि 120 Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है और साथ ही इसमें 1800 निट्स का पीक ब्राइटनेस मिलता है। टच सैम्पलिंग रेट 300 Hz है और इसका रिस्पांस पहली बारी इस्तेमाल करने में वाकई काफी ज्यादा बढ़िया लगा है।

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

iQOO Z9 में 50 MP का प्राइमरी OIS और 2 MP का मैक्रो सेंसर दिया है। फ्रंट में 16 MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। फोटोग्राफी के दौरान वाकई ये काफी बढ़िया आपको आउटपुट देता हुआ नजर आता है।

इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है जो कि मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 के साथ काम करता है। साथ ही एंड्रॉयड 14-बेस्ड फनटच OS दिया है।

बैटरी की बात करें 5,000mAh की बैटरी दी गई है और साथ ही 44 वॉट का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी ने 5G, 4G LTE, WI-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया है। विस्तृत रिव्यू आपको जल्द ही देखने को मिलेगा जहां हम आपको iQOO Z9 की खूबियों और खामियों के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Science and Technology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.