नई दिल्ली : एशिया की सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) आज अपना 63वां जन्मदिन मना रहे हैं. 19 अप्रैल 1957 में मुकेश अंबानी का जन्म यमन के अदन में हुआ था. हाल ही में फोर्ब्स ने दुनिया भर के अरबपतियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें मुकेश अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के तौर पर अपनी जगह बनाई थी. मुकेश अंबानी को अपने पिता धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) से विरासत में मिले बिजनेस को मुकेश अंबानी अपने हुनर के दम पर एक अलग ही ऊंचाई पर ले जाने में कामयाब हुए हैं. आज जब मुकेश अंबानी अपना जन्मदिन (Happy Birthday Mukesh Ambani) मना रहे हैं तो चलिए आपको बताते हैं उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में-
मुकेश अंबानी ने केमिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री प्राप्त की, जिसके बाद वह स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए करना चाहते थे. लेकिन, उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने बीच में ही उनकी पढ़ाई रुकवा दी और अपने साथ काम के लिए बुला लिया. जिसके बाद मुकेश अंबानी ने अपने पिता के साथ मिलकर रिलायंस पेट्रोलियम रसायन की शुरुआत की.
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक हैं. उनकी कंपनियों का राजस्व करीब 88 अरब डॉलर है. इसके अलावा रिलायंस ने टेलिकॉम इंडस्ट्री में जियो लॉन्च कर काफी कमाई की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि अपने बेहतर ऑफर के चलते जियो के करीब 34 करोड़ ग्राहक हो चुके हैं.
मुकेश अंबानी के पास आज 2,718 अरब से ज्यादा की संपत्ति है. बता दें मुकेश अंबानी देश के पहले और एकमात्र ऐसे कारोबारी हैं, जिन्हें Z प्लस सिक्योरिटी दी गई है. जो कि देश की सबसे उच्चतम स्तर की सुरक्षा सेवा है. अमेरिका की टाइम मैग्जीन ने मुकेश अंबानी को 2019 के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया था.
बात करें मुकेश अंबानी की शादी की तो उनकी शादी का किस्सा भी काफी फिल्मी है. दरअसल, मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी ने नीता अंबानी को नवरात्र के दौरान किसी कार्यक्रम में देखा था. जिसके बाद उन्होंने मन बना लिया कि यही लड़की उनके घर की बहू बनेगी.
जिसके बाद धीरूभाई अंबानी ने नीता अंबानी को फोन कर अपने ऑफिस बुलाया, जहां नीता और मुकेश अंबानी की पहली मुलाकात हुई. हालांकि, यहां दोनों की कोई बातचीत नहीं हुई. मुकेश अंबानी ने नीता अंबानी को शादी के लिए तब प्रपोज किया था, जब ट्रैफिक के चलते दोनों सिग्नल पर रुके थे. जिसके बाद 19884 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.
मुकेश अंबानी का आवास एंटीलिया सबसे मंहगा निजी आवास है. बताया जाता है कि उनके इस घर में दुनियाभर की तमाम सुविधाएं मौजूद हैं. एंटीलिया में थिएटर से लेकर हेलीपैड तक की सुविधाएं मौजूद हैं. इसके अलावा यहां 168 कारों की पार्किंग की सुविधा भी है. वहीं कामकाज के लिए यहां 600 लोगों का स्टाफ भी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Special Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.