Birthday Special: संगीत की नहीं होती कोई सरहद! गजब है इस सूफी गायक की दीवानगी, केवल एक गाने को मिले हैं 80 करोड़ Views

इस सदी का एक ऐसा गायक जिसकी पुरखें संगीत की आराधना में गुजर गईं और वो इस विरासत को संभाले अपनी आवाज से पूरी दुनिया की खिदमत कर रहा है.

Published date india.com Updated: December 9, 2019 12:37 PM IST
Rahat Fateh Ali Khan
राहत फतेह अली खान

Happy Birthday Rahat Fateh Ali Khan: सूफी गायिकी में यूं तो कई गायकों ने अपना हाथ आजमाया है मगर कुछ ही आवाजों ने रूह तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. इस सदी का एक ऐसा गायक जिसकी पुरखें संगीत की आराधना में गुजर गईं और वो इस विरासत को संभाले अपनी आवाज से पूरी दुनिया की खिदमत कर रहा है. हम बात कर रहे हैं राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) की जिनकी तारीफ में कुछ कहना भी जायज नहीं है. आज राहत फतेह अली खान का जन्मदिन हैं. 45 साल की उम्र में राहत ने कई नायाब गाने गाए हैं. कव्वाली की विधा में भी महारथ हासिल करने वाले इस गायक ने कई उम्दा ग़ज़ल में भी अपनी आवाज दी है. दुनिया भर में अपने संगीत को लेकर जाने पहचाने वाले राहत ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को भी कई हिट गाने दिए हैं.

साल 1974 में फैसलाबाद, पंजाब, पाकिस्तान में जन्में राहत फतेह अली खान को उनके चाचा नुसरत फतेह अली खान ने शास्त्रीय संगीत और कव्वाली की कला का प्रशिक्षण दिया था. ग्यारह साल की उम्र से राहत बतौर गायक काम कर रहे हैं. आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम इस खूबसूरत गायक के 5 ऐसे गाने बताने वाले हैं जिसकी दीवानी पूरी दुनिया है.

1. इस गाने का नाम ‘जरूरी था’ है और इस गाने राहत फतेह अली खान की आधिकारिक यूट्यूब चैनल से 805 मिलियन दफा देखा गया है. इस गाने में गौहर खान और कुशाल टंडन को फिल्माया गया है.

2. इस गाने का नाम ‘तुम्हें दिल्लगी’ है. यह गाना टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इस गाने में हुमा कुरैशी और विद्युत जामवाल को फिल्माया गया है. इस गाने को अब तक इस चैनल पर 139 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

3. इस गाने का नाम ‘मैं जहां रहूं’ है. इस गाने को इरोज नाउ के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. अक्षय कुमार और कटरीना कैफ द्वारा अभिनीत नमस्ते लंदन फिल्म में इस गाना को जगह दी गई थी. इस गाने को यहां अब तक 60 मिलियन के लगभग व्यूज मिल चुके हैं.

4. ‘ओ रे पिया’ के नाम से मशहूर इस गाने में माधुरी दीक्षित को दिखाया गया है. यह गाना वाईआरएफ के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. इस गाने को यहां अब तक 21 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

5. यह गाना ‘जिया धड़क धड़क जाए’ के नाम से कलयुग फिल्म में इस्तेमाल किया गया था. इस गाने में कुणाल खेमू नजर आ रहे हैं.

महज ये पांच गाने ही नहीं राहत फतेह अली खान के हिस्से कई ऐसे खूबसूरत नग्मे शामिल है जिसे सुनकर रूह को चैन मिलती है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.