
Avinash Rai
पॉलिटिकल और अंतरराष्ट्रीय खबरों से अविनाश राय को खासा लगाव है. अविनाश फिलहाल इंडिया.कॉम हिंदी के जनरल डेस्क पर कार्यरत हैं. इनके पास मीडिया में काम करने का 4 साल ... और पढ़ें
Top 10 Patriotic Bollywood Songs: 26 जनवरी 2020 (26 January 2020) को देश इस बार अपना 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. देशभर में 26 जनवरी की धूम मची हुई है. जगह-जगह झांकियां निकाली जा रही हैं और तिरंगा फहराए जा रहे हैं. देश में जश्न का माहौल है. भारतीय सेना द्वारा राजपथ पर परेड की जा रही है. पीएम मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. इस उत्सव की अपनी अलग ही अहमियत हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ देशभक्ति से लबरेज फिल्मी गानों के बारे में बता रहे हैं. इन गानों को सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. इन गानों में सेना, देश और सैनिकों के परिवार का जिक्र किया गया है.
ये हैं टॉप 10 देशभक्ति गानें-
1. तेरी मिट्टी (केसरी– 2019)
यह गाना 21 मार्च 2019 को रिलीज हुई थी. फिल्म केसरी के इस गाने को बी प्राक ने गाया है व इस गाने को मनोज मुंतशिर ने लिखा है. बता दें कि इस गाने का क्रेज कुछ ऐसा है कि लोग इस गाने को सुन कई बार रो पड़ते हैं. यह गाना सदाबहार है और लोगों के म्यूजिक लिस्ट में इस गाने की अपनी अलग अहमियत है. इस फिल्म में अक्षय कुमार और परिणीती चोपड़ा मुख्य किरदार में थे.
2. ऐ वतन (राजी– 2018)
यह गाना फिल्म राजी का है. राजी फिल्म में विक्की कौशल और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में थे. यह फिल्म रॉ (RAW) जासूस की बहादुरी पर आधारित थी. इसमें दिखाया गया है कि कैसे कुछ लोग देश के लिए कितनी बड़ी जोखिम उठाते हैं लेकिन उनका कहीं नाम नहीं होता है क्योंकि वो एक जासूस कि जिंदगी जी रहे होते हैं. इस गाने को अरिजीत सिंह और सुनिधि चौहान ने गाया है. इस गाने को सुनकर आपके अंदर का देशप्रेमी जरूर जग जाएगा.
3. वंदे मातरम (इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड– 2019)
अर्जुन कपूर स्टारर इस फिल्म के इस गाने को लोगों ने खूब पसंद किया. इस गाने को पापोन ने गाया है. गाने को अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है वही अमित त्रिवेदी ने गाने को म्यूजिक दिया है.
4. संदेश आते हैं (फिल्म- बॉर्डर)
फिल्म बॉर्डर हर किसी को याद होगा. इस फिल्म में बहुत सारे अभिनेताओं ने एक साथ काम किया था. सभी अभिनेताओं ने फिल्म में सेना के जवान का किरदार निभाया था. इस फिल्म का गाना ‘संदेशे आते हैं’ को लोग आज भी बेहद पसंद करते हैं. इस गाने में सेना के जवानों और उनके परिवार के रिश्ते के बारे में बात की गई है. इस गाने को सुनकर आप अगर रो भी दें तो यह कोई बड़ी बात नहीं है.
5. चक दे इंडिया (चक दे इंडिया– 2007)
फिल्म चक दे इंडिया भारतीय हॉकी टीम पर आधारित फिल्म थी. इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म के गाने चक दे इंडिया की पॉपुलैरिटी आज भी ज्यों कि त्यों बनी हुई हैं. अक्सर क्रिकेट मैच के दौरान स्टेडियम में आप इस गाने को सुन सकते हैं. भारत की हर जीत पर इस गाने का बजन लगभग तय है.
6. है प्रीत जहां की रीत सदा (पूरब और पश्चिम– 1970)
फिल्म पूरब और पश्चिम का यह गाना सदाबहार है. इस फिल्म में मनोज कुमार, सायरा बानो और अशोक कुमार मुख्य किरदार में थे. इस गाने के बगैर यह लिस्ट पूरी हो ही नहीं सकती है.
7. तू भूला जिसे (एयरलिफ्ट– 2016)
फिल्म एयरलिफ्ट जोकि विदेश में फंसे भारतीयों को जहाज की मदद से भारत बचाकर लाने पर आधारित है. फिल्म के एक गाने तू भूला जिसे बेहद प्यारा गाना है. इस गाने को केके ने आवाज दी है व म्यूजिक अमाल मलिक ने दिया है. यह गाना फिल्म के आखिरी सीन में बजता है और यकीन मानिए यह गाना रोंगटे खड़े कर देता है.
8. रंग दे बसंती (रंग दे बसंती– 2006)
यह फिल्म 26 जनवरी 2006 को रिलीज हुई थी. इस फिल्म का टाइटल सॉन्ग को आज भी लोग पसंद करते हैं. इस गाने को दलेर मेहंदी ने गाया था व इस गाने को प्रसून जोशी ने लिखा था.
9. देश मेरे-मेरी जान है तू (द लेजेंड ऑफ़ भगत सिंह – 2002)
द लेजेंड ऑफ भगत सिंह फिल्म भगत सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म थी. इस फिल्म को पूरी दुनिया में काफी पसंद किया गया. इस फिल्म के देश मेरे गाने ने लोगों को रोने पर मजबूर कर दिया था. इस गाने को एआर रहमान ने म्यूजिक दिया था और सुखविंदर ने इस गाने को गाया था.
10. ये जो देश है तेरा (स्वदेश– 2004 )
फिल्म स्वदेश बेहद साधारण लेकिन लोगों के दिलों पर छाप छोड़ने वाली फिल्म थी. इस फिल्म में शाहरुख खान मुख्य किरदार में थे. ‘ये जो देश है तेरा’ गाने को एआर रहमान ने गाया है. गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं. भारतीयों को इस गाने की अहमियत बखूबी मालूम हैं. खासकर उन भारतीयों को जो बाहर रहते हैं.
10. मेरे देश की धरती (उपकार – 1967)
फिल्म उपकार के इस गाने को लोगों द्वारा काफी सराहना मिली थी. इस गाने को महेंद्र कपूर ने गाया था. गुलशन बावरा ने गाने के बोल लिखे थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.